ये है मोहब्बते में नजर आएगा दिव्यांका त्रिपाठी का बेहद ही हॉट अवतार, देखते ही फिदा हो जाएंगे आप

दिव्यांका त्रिपाठी के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। जल्द ही दिव्यांका को ये है मोहब्बतें सीरियल में नए अवतार के अंदर देखा जाएगा। अपने नए लुक में दिव्यांका बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी का नया अवतार ( इंस्टाग्राम)

दिव्यंका त्रिपाठी का नाम टीवी सीरियल ये है मोहब्बतें से लोगों के दिलों पर छाया हुआ है। इस सीरियल में हमने उन्हें हमेशा सिंपल और ट्रेडिशनल इशिता अय्यर के रूप में देखा है। वहीं, दिव्यांका अब शो के अंदर एक नए अवतार में दिखाई देंगी। हाल ही में, शो से दिव्यांका त्रिपाठी उर्फ इशिता के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें हम दिव्यांका को एक नए अवतार में देख सकते हैं। वायरल हो रहे वीडियो में इशिता बेहद ही सेक्सी और खूबसूरत नजर आ रही हैं।

ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस अदिति भाटिया ने दिव्यांका का ये नया लुक शेयर किया है, जहां दिव्यांका को कर्ल किए हुए बालों के साथ रेड कलर की ड्रेस पहने हुए देखा जा सकता है। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी की तरीफ करते हुए अदिति कहती है उनके शो में एक नए किरदार की एंट्री होने जा रही है। इसके बाद अदिति दिव्यांका की तरफ कैमरा क्लोज कर देती हैं। अदिति के मुंह से लगातार तरीफ के बाद दिव्यांका त्रिपाठी शर्माती हुई नजर आती हैं।

आपको दिव्यांका त्रिपाठी का ये अवतार वेलेंटाइन डे ट्रैक में सीरियल के अंदर दिखाई देगा। सीरियल ये है मोहब्बतें की बदौलत दिव्यांका त्रिपाठी का नाम चारों तरफ छाया हुआ है और काम के मोर्चे पर बात करें तो दिव्यांका अगली बार एएलटी बालाजी के आने वाले वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला में राजीव खंडवाल के साथ नजर आएंगी।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी का नया अवतार

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने करियर की शुरुआत बानू मैं तेरी दुल्हन के साथ शुरु की, जिसमें उन्होंने नायक की भूमिका निभाई और लगभग तीन साल तक इस शो में काम करने के बाद, और 2013 में दिव्यंका ने ये है मोहब्बतें से पॉपुलरिटी हासिल की। जैसा कि किस्मत में था, दिव्यंका और उनके पति विवेक दहिया ने शो में मुलाकात की और 6 जुलाई, 2016 को शादी के बंधन में बंध गए। हाल ही में, दिव्यंका त्रिपाठी ने सिंगिंग रियलिटी शो द वॉयस में होस्ट के रूप में अपनी शुरुआत की है।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीर

हमेशा से ही खूबसूरत है दिव्यांका त्रिपाठी

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।