दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की बेहद ही प्यारी तस्वीर, तो पति विवेक दहिया ने दिया ऐसा रिएक्शन

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में अपनी एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। एक्ट्रेस ने तस्वीर के साथ एक ऐसा कैप्शन दिया है, जिसे देखने के बाद उनके पति विवेक दाहिया (Vivek Dahiya) कमेंट किए बिना नहीं रह पाए।

दिव्यांका त्रिपाठी ने शेयर की खूबसूरत तस्वीर (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

सभी के दिलों पर राज करने वाली एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) ने हाल ही में अपनी एक बेहद ही प्यारी तस्वीर शेयर की है। फोटो में दिव्यांका काफी खूबसूरत और खुश नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने जो तस्वीर अपने सोशल मीडिया (Social Media) अकाउंट पर शेयर की उसके साथ उन्होंने बेहद ही शानदार कैप्शन दिया है। एक्ट्रेस की तस्वीर पर उनके पति विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने भी कमेंट किया है, जोकि उनके रोमांस को दर्शाने का काम करता है।

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi  News) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में वह खुले बालों में नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन के तौर पर लिखा, ‘ कहीं जा रहे याहू।’,  दिव्यांका की इस तस्वीर को देखकर तो ऐसा लग रहा है जैसे वह किसी वेकेशन पर जाने को लेकर एक्साइटेड हैं।  एक्ट्रेस की तस्वीर पर उनके पति विवेक दहिया ने कमेंट करते हुए लिखा,’ लेकिन तुम अभी भी बहुत दूर हो।,’

ऐसा पहला मौका नहीं है जब दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के बीच ऐसी बॉन्डिंग नजर आई हो। दिव्यांका औऱ विवेक एक साथ अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। दोनों साथ में बेहद ही प्यारे और स्वीट लगते हैं। वैसे टीवी इंडस्ट्री की सबसे प्यारी और खूबसूरत जोड़ी में से एक आती हैं इनकी जोड़ी। दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों फिलहाल स्टार प्लस के सीरियल ये हैं मोहब्बतें में इशिता का किरदार निभाती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनकी तस्वीरों और वीडियोज को लाइक करते रहते हैं।  आपको दिव्यांका  त्रिपाठी की ये तस्वीर कैसे लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा।

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया ने पूछा, “मैंने अपना वोट डाला है,और आपने?”, पढ़ें विवेक दहिया का मज़ेदार जवाब

यहां देखिए  विवेक दहिया से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

View Comments (1)