द वॉइस शो में कुछ तरह से एंकरिंग करती दिखेंगी दिव्यांका त्रिपाठी, ब्लैक शाइनिंग ड्रेस में दिखी खूबसूरत

दिव्यांका त्रिपाठी ने द वॉइस शो की होस्टिंग के दौरान ब्लैक शाइनिंग ड्रेस और हिल पहनी हुई थी। अपनी इस नई जर्नी को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने कई बातें कही। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा,' यह मेरा एंकरिंग डेब्यू नहीं है। मैंने पहले कई अवार्ड शो के लिए एंकरिंग की है।

द वॉइस सेट पर दिव्यांका त्रिपाठी

2019 में एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जहां जल्द ही एएलटी बालाजी शो के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं। तो वहीं, वह स्टार प्लस के एक शो द वॉइस के लिए भी होस्टिंग करने वाली हैं। अपने इस नए काम के लिए दिव्यांका त्रिपाठी काफी एक्साइटेड है। उनकी ये खुशी सोशल मीडिया पर उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरे में साफ झलकती है। फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी द वॉइस के सेट पर नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं।

दिव्यांका त्रिपाठी ने द वॉइस शो की होस्टिंग के दौरान ब्लैक शाइनिंग ड्रेस और हिल पहनी हुई थी। अपनी इस नई जर्नी को लेकर दिव्यांका त्रिपाठी ने कई बातें कही। दिव्यांका त्रिपाठी ने कहा,’ यह मेरा एंकरिंग डेब्यू नहीं है। मैंने पहले कई अवार्ड शो के लिए एंकरिंग की है। लेकिन एक रियलिटी शो के लिए सोलो एंकर होना, ग्लैमर से दूर ‘असली लोगों’ के साथ बर्ताव करना और उनकी कला के साथ समर्पित होना मेरा पहला मौका होगा। यह एक तरह का बहुत सारे समय का मैंजमेंट है, लेकिन मैं इसको लेकर शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं इस चीज से प्यार कर रही हूं कि मैं तीन अलग-अलग शैलियों का हिस्सा हूं और एक एक्ट्रेस के तौर पर क्षमता प्राप्त कर रही हूं। हां, मुझे पता है कि यह काम करने की तुलना में आसान है, लेकिन मुझे यकीन है कि यह प्लानिंग के साथ-साथ मेरे प्रोडक्शन हाउस और चैनल के साथ की वजह से ही संभव होगा।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीर

आपको बताते चलें कि रियलिटी शो द वॉइस सीजन 3 में ए आर रहमान सुपर जज की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही इस शो में सिंगर अदनान सामी, अरमान मलिक, हर्षदीप कौर और कनिका कपूर शो में मेंटोर दिखाई देंगे। ऐसे में दर्शकों को बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

यहां देखिए दिव्यांका त्रिपाठी की तस्वीर

अपने पति के साथ दिव्यांका त्रिपाठी

यहां देखिए टीवी से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।