पति विवेक दहिया को छोड़ अजनबी की कार में जा बैठी दिव्यांका त्रिपाठी, शर्मिंदा होने पर किया ये काम

अपने पति से प्यार करने वाली दिव्यांका त्रिपाठी ने इस बार विवेक दहिया का साथ छोड़ दिया...

ये हैं मोहब्बतें की इशिता भल्ला के किरदार से फेमस हुई दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया को हर कोई पसंद करता है। दोनों ही रियल लाइफ में बेहतरीन जोड़ी के तौर पर देखे जाते हैं। लेकिन इस बार दिव्यांका त्रिपाठी ने एक ऐसी गलती कर दी जिसके बारे में जानने के बाद उनके पति की हंसी नहीं रुक पाई। सोशल मीडिया पर दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देख दोनों के फैंस काफी हैरान रह गए हैं।

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया एकता कपूर की दिवाली पार्टी में एक साथ पहुंचे थे। पार्टी के खत्म होने के बाद दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक के साथ उनकी कार में बैठने की बजाए किसी और की कार में जाकर बैठ जाती हैं। इसके बाद विवेक खुद दिव्यांका के पास जाते हैं और उन्हें अपनी कार में बैठते है। इन सब चीजों के होने पर जब दिव्यांका को अपनी गलती का पता लगता है तो वो जोर – जोर से हंसने लगती है यहां तक की विवेक की भी हंसी नहीं रुक पाती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दोनों कार का कलर एक जैसा ही होता है।

आप भी देखिए ये वीडियो

इन दिनों दिव्यांका का दिवाली वाला ट्रेडिशनल अवतार काफी वायरल है। आपको बताते चलें कि दिव्यांका जल्द ही एकता कपूर की वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला से डिजिटल दुनिया में डेब्यू करने जा रही हैं। इस वेब सीरीज में उनके ऑपोजिट एक्टर राजीव खंडेलवाल दिखाई देने वाले हैं।

इसके साथ ही वहीं विवेक दहिया कयामत की रात में करिश्मा तन्ना के ऑपोजिट नजर आ रहे हैं। वहीं, ये है मोहब्बतें की एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को जख्मी होने के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कयामत की रात में लीड रोल निभा रहे विवेक दहिया को सीरियल के प्रोमो के लिए स्टंट सीन शूट करना था इस दौरान वह जख्मी हो गए। इसके बाद दिव्यांका विवेक से मिलने अस्पताल मिले पहुंची थी।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।