दीपिका ककर के शो में होगा दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का कैमियो, पढ़ें इस रोल की डिटेल

दीपिका ककर जल्द ही पानी पूरी नाम के शो से टीवी पर लौट रही है| इस सीरियल में जल्द ही दिव्यांका त्रिपाठी दहिया का कैमियो होने वाला है| यहां पढ़ें पूरी खबर

दिव्यांका त्रिपाठी , संदीप सिकंद और दीपिका ककर (हिंदीरश)

दिव्यांका त्रिपाठी दहिया बहुत से लोगों के लिए लकी चार्म की तरह हैं| हाल में ही उनके पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया ने कहा था कि वो उनकी लकी मैस्कॉट हैं| अब एक प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर संदीप सिकंद के लिए भी वो कुछ इस तरह होने वाली हैं| क्यों? हम बता दें कि जल्द ही दीपिका ककर और करण ग्रोवर स्टारर, संदीप सिकंद का शो आने वाला है| इस शो का नाम पानी पूरी रखा गया है| हालाँकि अभी तक ये नाम फाइनलाईज़ नहीं हुआ है| ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि इस शो में रोमिल चौधरी भी नज़र आ सकते हैं|

अब ऐसी खबरें हैं कि दिव्यांका त्रिपाठी दहिया इस शो में एक कैमियो कर सकती हैं| हाल में ही पिंकविला को एक सोर्स से पता चला है कि,”संदीप दिव्यांका को खुद के लिए लकी मानते हैं| सालों से ये हैं मोहब्बतें की सफलता इस बात का उदहारण है कि दिव्यांका कितनी बड़ी स्टार हैं| दिव्यांका इस शो में स्पेशल अपीरियंस है| दिव्यांका इस शो में पहले से एकदम अलग किरदार में नज़र आने वाली हैं| उनका लुक बहुत ही अलग होगा और इस सीरियल का हाइलाइट होगा|”

खैर अब ये खबर तो दिव्यांका के लिए बहुत ही बड़ी खुशखबरी है| इस बीच इस शो को शाम 7 बजे का स्लॉट दिया गया है| ऐसी रिपोर्ट्स आ रही है कि दीपिका ककर का ये शो दिव्यांका त्रिपाठी के शो ये हैं मोहब्बतें को रिप्लेस करने जा रहा है|

दिव्यांका के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ये हैं मोहब्बतें के अलावा उन्होंने द वॉइस की होस्टिंग की थी| इसके अलावा जल्द ही वो अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रही हैं|

क्या आप पानी पूरी में दिव्यांका त्रिपाठी को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

यहां देखिये ये ख़बर-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।