दूल्हा बन गए दिया और बाती हम के सूरज यानी अनस रशीद, ये रहे उनकी शादी के PHOTOS

यहाँ देखिये अनस रशीद की शादी की तस्वीर!

अनस रशीद बन गए दूल्हा देखिये फोटोज

स्टार प्लस के पॉपुलर शो ‘दिया और बाती हम’ के सूरज से मशहूर एक्टर अनस रशीद अब शादी के बंधन में बंध चुके हैं| टीवी पर उनकी छवि एक इससे पति की थी जो शायद सभी लड़कियां अपने लिए चाहेंगी| लेकिन अब जब वो रियल लाइफ में पति बन गए हैं| कुछ समय पहले ही अनस की सगाई हुई थी|

बता दें अनस की शादी की ये तसवीरें सोशल मीडिया पर छायी हुई हैं| इसके पहले जब अनस की सगाई हुई थी तब हमने आपको बताया था कि दोनों की शादी परिवार वालों की तरफ से एक अरेंज मैरिज है| अनस की शादी हिना इकबाल नाम की लड़की के साथ हुआ है जिसे उनके माता-पिता ने पसंद किया है| इस्लामिक रीति रिवाजों से दोनों एक दुसरे के हो गए| अनस ने पंजाब के मलेरकोटा में परिवारवालों की मौजूदगी में शादी की|

शादी जैसे खास मौके को और खास बनाते हुए अनस ने क्रीम शेड की शेरवानी पहनी थी वहीँ उनकी दुल्हन हिना को पिंक जोड़े देखा गया| गौरतलब है कि अनस एक तरफ जहाँ टीवी के जाने मने चेहरे हैं तो वहीँ उनकी लाइफ पार्टनर का ग्लैमर इंडस्ट्री से कोई लेना देना नहीं है| इतना ही नहीं बल्कि एक बार अनस ने खुद बताया था कि उनकी पत्नी उनका शो भी देखा करती थीं|

रिपोर्टों के मुताबिक, अनस की पत्नी उम्र में उनसे 14 साल कम हैं| एक तरफ अनस 38 साल के हैं तो वहीँ हीना केवल 24 साल की है|

यहाँ देखिये फोटोज-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।