दूरदर्शन की मशहूर एंकर नीलम शर्मा का हुआ निधन, नारी शक्ति पुरस्कार से हो चुकी थीं सम्मानित

दूरदर्शन की फेमस एंकर नीलम शर्मा (Neelum Sharma) का निधन हो गया है। एंकर नीलम शर्मा पिछले 20 साल से दूरदर्शन (Doordarshan) से जुड़ी रही थी। जानिए उनकी जिंदगी के शानदार सफर के बारे में।

दूरदर्शन की एंकर नीलम शर्मा का हुआ निधन (फोटो साभार- ट्विटर)

दूरदर्शन (डीडी) समाचार की सबसे फेमस एंकर नीलम शर्मा (Neelum Sharma) का आज (17 अगस्त) को निधन हो गया। वह कैंसर (Cancer) की बीमारी से पीड़ित थी। इस बात की जानकारी खुद दूरदर्शन चैनल ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए लोगों को दी है। एंकर का अंतिम संस्कार निगम बोध घाट पर शाम छह बजे किया जाएगा। एंकर हमेशा से ही महिला सशक्तीकरण के लिए खड़ी रहने वालों में से एक थी।

दूरदर्शन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर नीलम शर्मा (Neelum Sharma Passes Away) ने निधन की जानकारी शेयर करते हुए लिखा – डीडी न्यूज की वरिष्ठ एंकर नीलमम शर्मा का असामयिक निधन, ‘नारी शक्ति’ सम्मान सहित कई पुरस्कारों से सम्मानित नीलम शर्मा ने अपने 20 वर्षों से भी अधिक के सेवाकाल में ‘तेजस्विनी’ से लेकर ‘बड़ी चर्चा’ आदि कई लोकप्रिय कार्यक्रमों का संचालन किया। दूरदर्शन परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि।

यहां देखिए दूरदर्शन का ट्वीट…

एंकर नीलम शर्मा को उनके ‘तेजस्विनी’ और ‘बड़ी चर्चा’ जैसे कार्यक्रमों के लिए जाना जाता था। इसके साथ ही उन्हें 2018 में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया था। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एंकरिंग, स्क्रिप्टिंग और रिसर्च के अलावा वह एक व्यापक रूप से प्रशंसित डॉक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता भी थीं, जिनके नाम पर 60 से अधिक फिल्में थी। अपने तेजस्वनी कार्यक्रम के चलते वह उन महिलाओं की उपलब्धियों पर प्रकाश डालने का काम करती थी, जो समाज के लिए एक रोल मॉडल बनी।

एंकर नीलम शर्मा पिछले 20 साल से दूरदर्शन से जुड़ी रही थी। नीलम को नारी शक्ति के अलावा भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। नीलम ने 1995 में दूरदर्शन के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी।

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

View Comments (1)