रामायण की शूटिंग के दौरान भूत को लेकर होता था जबरजस्त प्रैंक एक बार तो आर्टिस्ट डर कर हो गया था बेहोश

एक इंटरव्यू में रामायण के एक्टर सुनील लहरी ने बात करते हुए सेट से जुडी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे सेट पर काफी मस्ती करते थे। सेट पर जो भी नया शख्स आता था उसके साथ डरावने प्रैंक खेले जाते थे।

'रामायण' का दृश्य

Ramayan: रामानंद सागर रामायण (Ramayan) ने सदियों से लोगो के दिलो पर राज किया है। सालों पहले बनी रामायण की शूटिंग गुजरात(Gujarat) के उमरगाम में हुआ था। पूरे शूट के दौरान सेट पर पूरा परिवार जैसा माहौल बना रहता था। शूट के दौरान सेट पर जमकर मस्ती होती थी। सेट पर भूत से जुड़ा प्रैंक किया जाता था। जिसमे सेट के कई मेंबर्स शामिल होते थे। एक इंटरव्यू में रामायण के एक्टर सुनील लहरी(Sunil Lahri) ने बात करते हुए सेट से जुडी कुछ दिलचस्प बातों का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वे सेट पर काफी मस्ती करते थे। सेट पर जो भी नया शख्स आता था उसके साथ डरावने प्रैंक खेले जाते थे।

जैसा की आपको पता होगा रामायण की पूरी शूटिंग गुजरात में हुई थी। स्टूडियो का लोकेशन भी बिलकुल वीरान जगह पर था। जिस वजह से वह भूत वाले प्रैंक किए जाते थे। सुनील ने बताया कि कभी कभी इस प्रैंक में रामानंद सागर(Ramanand Sagar) के बड़े बेटे भी शामिल हो जाया करते थे। सुनील ने बताया उन्होंने और भी लोगों के साथ मिलकर बहुत से लोगों को प्रैंक किया था। उन्होंने बताया उनके पास एक बहुत ही डरवाया मास्क था जिसकी वजह से वो हर नए शख्श पर ये प्रैंक आजमाते थे। आगे बात करते हुए वो बोले जब भी सेट पर कोई नया आर्टिस्ट आता था हम पहले उसे मनगढ़ंत कहानी सुनाते थे।

 

सुनील ने बताया, गुजरात में जिनका स्टूडियो था वो काफी बुजुर्ग इंसान थे। उनका नाम हीराभाई पटेल था। हम लोगों को कहानी सुनाते थे कि हीराभाई पटेल की किसी जमाने में गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जो उनसे बहुत प्यार करती थी लेकिन जब वह उनसे मुलाकात नहीं कर सकी तब उसने सुसाइड कर लिया था। जिसके बाद से आज तक यहाँ उसकी आत्मा सफेद कपड़ों में भटकती है। सुनील ने कहा- हम कभी कभी ड्रेस डिपार्टमेंट से घुंघरू ले लेते थे। फिर उस शख्स के रूम के बाहर काले धागे से बांध देते थे। कुछ घुंघरू दूर रख देते थे। कभी दरवाजा बजाकर घुंघरू बजाते थे। तो कभी अजीबोगरीब आवाज निकालते थे। अगले दिन वो शख्स पहले से डरा हुआ रहता था।

यह भी पढ़े: Mahabharat: इस तरह महाभारत में हुआ था द्रौपदी चीर हरण का शूटिंग, बनवाई गई थी 250 मीटर की साड़ी

सुनील ने बताया जब एक बार हमने डबिंग आर्टिस्ट को डराया था। वे खुद को शेर समझ रहे थे। एक दिन जब रात को ड्रिंक करने के बाद हम उन्हें जंगल में लेकर गए। वहां पांच पेड़ थे. एक पेड़ के पीछे हमने संजय जोग को मास्क लगाकर छुपा दिया था। जिसके बाद डबिंग आर्टिस्ट जब पांचवें पेड़ के पास पहुंचे तो वो बेहोश होकर गिर पड़े। सुनील लहरी ने बताया कि जिसने शत्रुघ्न का रोल किया था हम दोनों मिलकर काफी मस्तियां करते थे। सुनील ने ये भी बताया कि वे सेट पर टाइमपास के लिए सब लोग क्रिकेट खेला करते थे।

यह भी पढ़े: Shehnaaz Gill: बिगबॉस की कंटेस्टेंट रह चुकी शहनाज गिल ने किया खुलासा इस वजह से नहीं जीत सकी शो

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: