Trending News: करन सिंह ग्रोवर हुए डिप्रेशन का शिकार, ये रिश्ते हैं प्यार के ने मनाया जश्न टीवी की टॉप 5 खबरें

आज की खास खबरे ( Aaj Ki Khas Khabren ) में आप पढ़ रहे हैं खत्म हुई तकरार, एक हुए दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और एकता कपूर (Ekta Kapoor), ये रिश्ता हैं प्यार के (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) Cast ने मनाया जश्न, डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover), कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) में ट्वीस्ट, मॉडर्न ड्रेसिंग में दिखीं सपना चौधरी (Sapna Chaudhary)

करन सिंह ग्रोवर,शहीर शेख और रिया शर्मा ( फोटो - इंस्टाग्राम )

1. खत्म हुई तकरार, एक हुए दिव्यांका त्रिपाठी और एकता कपूर

टीवी की दुनिया में न्यूज़ ये चल रही थी कि एकता कपूर (Ekta Kapoor) और दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के रिश्ते में दरार चल रही है। वो इसलिए क्योंकि दिव्यांका त्रिपाठी एकता कपूर के जन्मदिन पर नजर आई और ऑल्ट बालाजी की आने वाली नई वेब सीरीज कोल्ड लस्सी और चिकेन मसाला ( Cold Lassi Aur Chicken Masala ) के ट्रेलर लॉन्च के दौरान भी दोनों के बीच का भाव ज्यादा दोस्ताना नजर नहीं आया। ऐसे में अब दिव्यांका और एकता के बीच की दूरियों पर आई अफवाहों पर विराम लगा गया है. अभिनेत्री ने बीती रात एकता कपूर के घर पार्टी में शरीक हुईं. उनके साथ उनके पति विवेक दहिया भी थे. दिव्यांका को एकता की पार्टी में अपना ग्लैमरस लुक देते हुए देखा गया.

यहाँ देखें एकता कपूर की पार्टी में शामिल हुई एकता कपूर 

2. ये रिश्ते है प्यार के सीरियल ने पूरे किए 150 एपिसोड

स्टार प्लस के मशहूर शो ये रिश्ता क्या कहलाता है के स्पिन ऑफ वर्जन ये रिश्ते हैं प्यार के (Yeh Rishtey Hain Pyaar Ke) ने टीवी पर 150 एपिसोड पूरे कर लिए हैं। शहीर शेख ( Shaheer  Shekh ) और रिया शर्मा ( Riya Sharma ) स्टारर इस सीरीज के कलाकारों ने शो की इस अचीवमेंट को खास तौर पर सेलिब्रेट किया है। शो के स्टार्स ने अपने फैंस के बीच 150 एपिसोड पूरे होने पर एक वीडियो शेयर शेयर किया है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ”150 एपिसोड आपके प्यार के बिना कभी पूरा ही नहीं हो सकता है. ये रिश्ते हैं प्यार के को देखने के लिए आप सभी का शुक्रिया.

यहाँ देखें  ये रिश्ते हैं प्यार के स्टार्स ने सेलिब्रेट किया 150 एपिसोड पुरे होने की ख़ुशी 

3. डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं करण सिंह ग्रोवर

हमारी सहयोगी वेब पोर्टल पिंकविला से एक्सक्लूसिव बात करते हुए टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर ( Karan Singh Grover ) ने बताया कि एक समय में वे डिप्रेशन का शिकार हो चुके हैं। मौक़ा था मेंटल हेल्थ डे का। करण ने बताया कि डिप्रेशन के कई कारण हो सकते हैं लेकिन सबसे जरूरी ये जानना है कि इसकी असली जड़ क्या है। करण सिंह ग्रोवर  ( Karan Singh Grover ) ने कहा – मेरे लिए वो वक्त बेहद मुश्किल भरा रहा, लेकिन उस वक्त बिपाशा मेरे साथ थीं। उन्होंने मेरा साथ दिया।

4. कुमकुम भाग्य में ट्वीस्ट

कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) के इस एपिसोड में आप ट्वीस्ट देखने वाले हैं। ऋषि को अभि और प्रियंका के सामने लाया जाता है। ऋषि गुस्से में प्रियंका को देखता है, वहीं प्रियंका की आंखों आंसू होते हैं। पुलिस प्रियंका से कहती है कि वह बिना डरे बताए कि क्या ऋषि ने उसे मॉलेस्ट किया है। उधर, प्रज्ञा भी पुलिस स्टेशन आ जाती है। प्रियंका कहती है कि ऋषि ने उसे मॉलेस्ट किया है, जबकि ऋषि कहता है कि वह झूठ बोल रही है। प्रज्ञा बीच में आती है और अभि और प्रज्ञा का फिर झगड़ा हो जाता है। गुस्से में ऋषि चिल्लाने लगता है कि उस रात क्या हुआ था। इसपर अभि को गुस्सा आता है। प्रज्ञा उसे शांत कराती है। इसके बाद अभि प्रियंका को अपने साथ चलने के लिए कहता है। आगे क्या होता है वो आप देखें ताजे एपिडोस में।

5. मॉडर्न ड्रेसिंग में दिखीं सपना चौधरी

हरियाणवी डांसिंग सेंसेशन सपना चौधरी (Sapna Choudhary) फैन्स को अक्सर अपने धमाकेदार डांस से एंटरटेन करती रहती हैं। हाल ही में सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने अपनी तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह नीली गुलाबी स्पोर्ट्स ब्रा और नीली डेनिम शॉर्ट्स के ऊपर नेट का ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है। इस अवतार में सपना बेशक बेहद ग्लैमरस और गॉर्जस लग रही हैं।

यहाँ देखें सपना चौधरी ने शेयर की अपनी हॉट तस्वीरें 

वीडियो में देखें हिना खान की तस्वीरो ने मचाया इंटरनेट पर धमाल