टीवी की दुनिया में बेस्ट फ्रेंड्स कही जाने वाली एकता कपूर और मोना सिंह के रिश्तों में आई दरार, ये रहा सबूत!

'बालाजी टेलीफिल्म्स' की मुखिया एकता कपूर (Ekta Kapoor) और उनकी बेस्ट फ्रेंड टीवी एक्ट्रेस मोना सिंह (Mona Singh) के बीच सब कुछ ठीक नहीं है। दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है।

मोना सिंह एकता कपूर के कई सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। (फोटो- ट्विटर)

छोटे और बड़े पर्दे पर ‘कंटेंट क्वीन’ के नाम से मशहूर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) पिछले काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) के साथ उनकी अनबन की खबरें आईं, हालांकि वह खबरें गलत साबित हुईं। अब अभिनेत्री और उनकी बेस्ट फ्रेंड मोना सिंह (Mona Singh) के साथ उनके विवाद की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एकता कपूर और मोना सिंह के बीच किसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है। उनके बीच किस बात पर झगड़ा हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इस बारे में ना ही एकता और ना ही मोना ने कोई बयान दिया है।

बताते चलें कि एकता कपूर और मोना सिंह पिछले कई वर्षों से एक दूसरे को जानते हैं। दोनों अक्सर शॉपिंग से लेकर हर पार्टी और इवेंट में साथ नजर आते थे। मोना को अक्सर एकता और तुषार कपूर के बच्चों के साथ खेलते हुए देखा जाता था। टीवी जगत में लोग उनकी दोस्ती की मिसालें दिया करते थे, लेकिन अब ऐसा लगता है कि उनकी दोस्ती को जमाने की बुरी नजर लग गई।

गौरतलब है कि एकता कपूर इस समय अपने ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘ऑल्ट बालाजी’ पर काफी फोकस कर रही हैं। हाल ही में इसपर ‘बॉस’ वेब सीरीज स्ट्रीम हुई। उनकी अपकमिंग सीरीज ‘मॉम’ (मिशन ओवर मार्स) और ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। जल्द ही इनकी स्ट्रीमिंग शुरू हो जाएगी। ‘मॉम’ में मोना सिंह अहम किरदार में हैं, लेकिन ट्रेलर लॉन्च पर मोना की गैरमौजूदगी लोगों को अखर रही थी। पूछने पर बताया गया कि मोना की तबीयत ठीक नहीं है, जिस वजह से वह इवेंट में शामिल नहीं हो पाईं।

इस वेब सीरीज की हिरोइन ढूंढने में एकता कपूर को लगे 2.5 साल, अब करण कुंद्रा संग रोमांस करेंगी एक्ट्रेस

एकता कपूर सरोगेसी की मदद से बनींं मां, देखिए वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।