कवच 2 को लेकर एकता कपूर हुई एक्ट्रेस मोना सिंह से नाराज, सोशल मीडिया के जरिए खुद बताई इसकी वजह

मोना सिंह इस वक्त कहने को हम सफर हैं वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। इसी वजह से कहीं ना कहीं  वो कवच 2 का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। उनके फैंस  ही नहीं बल्कि एकता कपूर भी उनकी इस बात से नराज हैं।

मोना सिंह से कवच 2 को लेकर एकता कपूर नाराज ( फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एकता कपूर का नया सीरियल कवच 2 जल्द ही कलर्स टीवी पर आने वाला है। इससे जुड़ा पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। कवच 2 के टीजर को प्रदर्शकों की तरफ से काफी तारीफ और प्यार मिल रहा है। वहीं, एकता कपूर के कवच सीरियल के दूसरे सीजन में एक्ट्रेस मोना सिंह की बजाए दीपिका सिंह नजर आ रही हैं। मौना सिंह के कवच 2 ना करने की वजह से एकता कपूर अब उनसे काफी गुस्सा है और खुद इसका सबूत अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दिया है।

जैसा की हम सबको पता है कि मोना सिंह इस वक्त कहने को हम सफर हैं वेब सीरीज में नजर आ रही हैं। इसी वजह से कहीं ना कहीं  वो कवच 2 का हिस्सा नहीं बन पाई हैं। उनके फैंस  ही नहीं बल्कि एकता कपूर भी उनकी इस बात से नराज हैं। एकता कपूर ने हाल ही में कवच 2 का टीजर शेयर करते हुए लिखा- कवच 2 जल्द ही कलर्स पर आने वाला है, लेकिन मोना सिंह इसे ना करने की वजह से मैं तुम्हें कभी माफी नहीं करुंगी, लेकिन ‘कहने को हमसफर हैं’ आगे बढ़ रहा तो मैं क्या कह सकती हूं।

यहां देखिए एकता कपूर का इंस्टाग्राम…

कवच 2 का जो टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है वो काफी दमदार है। टीजर के अंदर एक्ट्रेस दीपिका सिंह का बेहद ही अलग अंदाज दिखाया गया है। टीजर में एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है जोकि अपने प्यार के लिए बुरी ताकतों से लड़ती हुई नजर आएगी। कवच 2 से पहले संध्या दीया और बात्ती हम में नजर आ चुकी हैं।

यहां देखिए एकता कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।