लॉकडाउन के बीच एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीर जिसमे पूरा परिवार दिखा एक साथ

इस तस्वीर में एकता के साथ पिता और बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र, तुषार कपूर और मां शोभा नजर आ रही हैं। तस्वीर में एकता को पहचानना काफी मुश्किल है क्योंकि ये तस्वीर पहली बार सामने आई है और काफी पुरानी भी है।

लॉकडाउन के बीच एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर शेयर की थ्रोबैक तस्वीर

देश में कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना के चलते सरकार ने लॉकडाउन की अवधी 17 मई तक बढ़ा दी है। आम लोगों की तरह बॉलीवुड स्टार्स भी लॉकडाउन का पालन कर रहे है। सेलब्स भी अपने घरों में ही कैद है। सोशल मीडिया के जरिए सेलेब्स भी फैन्स को घर ही रहने की सलाह दे रहे हैं। इस लॉकडाउन के बीच स्टार्स सोशल मीडिया पर सक्रिय है और लगातार फोटो और वीडियो के जरिए फैन्स का मनोरंजन कर रहे हैं। हालही में एकता कपूर ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा हैं।

इस तस्वीर में एकता के साथ पिता और बॉलीवुड एक्टर जितेंद्र, तुषार कपूर और मां शोभा नजर आ रही हैं। तस्वीर में एकता को पहचानना काफी मुश्किल है क्योंकि ये तस्वीर पहली बार सामने आई है और काफी पुरानी भी है। एकता कपूर इस तस्वीर में बहुत अलग लग रही हैं। एकता ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- ‘अच्छा, अच्छा! हमने एक लंबा सफर तय किया है. अनुमान लगाओ कि मेरे पिता इस दौरान क्या सोच रहे हैं.’ एकता की इस तस्वीर पर कई बॉलीवुड सितारों ने भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दी है।

यह भी पढ़े: यूपी के सीएम योगी आदित्याथ को सोशल मीडिया पर मारने की धमकी देने वाला ASI अफसर हुआ गिरफ्तार

आपको बता दे अन्य कलाकारों की तरह एकता कपूर लॉकडाउन में अपनी पूरा समय परिवार के साथ बिता रही हैं। बेटे रवि के साथ भी वह काफी एन्जॉय कर रही हैं। एकता कपूर अपने इंस्टाग्राम पर रवि के साथ खेलते हुए तस्वीर शेयर करती रहती हैं। एकता कपूर को टीवी क्वीन भी कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने अपने शानदार करियर में कई हिट टीवी सीरियल दिए हैं। बता दे, लॉकडाउन की वजह से एकता कपूर के कई हिट शोज की शूटिंग रुक गई हैं।

यह भी पढ़े: शाहिद कपूर के सौतेले पिता और ईशान खट्टर के पिता राजेश खट्टर ने बेटे वनराज की पहली तस्वीर शेयर किए

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: