एकता कपूर के इन शोज ने छोटे पर्दे पर मचाया धमाल, TRP में बनाए बड़े रिकॉर्ड्स

टीआरपी के मामले में एकता (Ekta Kapoor) के शोज टॉप लिस्ट में रहते हैं। वैसे एकता के कई शोज ने टीआरपी का रिकॉर्ड तोड़ा और धाक जमाई है।

एकता कपूर के इन शोज ने मचाया धमाल

छोटे पर्दे की क्वीन और पॉपुलर प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) सालों से टीवी की दुनिया पर राज कर रही हैं। एकता कपूर के प्रोड्क्शन हाउस से कई सुपरहिट शोज को लॉन्च किया गया है। इन शोज ने दर्शकों के दिलों में ख़ास जगह बनाई। इसी के चलते उन्हें टीवी क्वीन भी कहा जाता है। एकता कपूर का शो ‘नागिन 5’ इन दिनों चर्चा में है। नागिन 5 (Naagin 5) कलर्स चैनल का सबसे अधिक देखा जाने वाला शो बन गया है। टीआरपी के मामले में एकता के शोज टॉप लिस्ट में रहते हैं। वैसे एकता के कई शोज ने टीआरपी का रिकॉर्ड तोड़ा और धाक जमाई है। जानते हैं ऐसे ही शोज के बारे में।

‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’

इंडियन टेलीविजन में सास और बहु की कहानी पर आधारित इस शो ने इतिहास रचा था। स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के शो को लोग बेहद पसंद करते थे। इस शो के ट्विस्ट एंड टर्न्स इतने शॉकिंग और मजेदार होते थे कि लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाते थे। ये शो जबरदस्त हिट रहा। एकता कपूर के इस शोज के 1,833 एपिसोड टेलीकास्ट हुए थे। वहीं टीआरपी के मामले में इस शो ने कई बड़े रिकॉर्ड बनाए थे।

‘कहानी घर घर की’

एकता कपूर के हिट शोज में से एक ‘कहानी घर घर की’ अपने दौर का सबसे हिट शो रहा है। ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और’ कहानी घर घर की’ में जबरदस्त टक्कर होती थी। दोनों शोज अपने समय के सबसे सक्सेसफुल सीरियल रहे। ‘कहानी घर घर की’ में साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) ने लीड किरदार में थीं।

‘कहानी घर घर की’

‘बड़े अच्छे लगते हैं’

राम कपूर (Ram Kapoor) और साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar) की जोड़ी वाला शो ‘बड़े अच्छे लगते हैं’ शो अपनी यूनीक स्टारकास्ट और स्टोरीलाइन की वजह से चर्चा में रहा था। शो ने लोगों का दिल जीता। राम-साक्षी की जोड़ी इस कदर हिट हुई कि उन्हें साथ में देखने की डिमांड बढ़ती गई। शो टीआरपी में भी काफी आगे रहा।

‘हम पांच’

एकता कपूर के खास शोज में से एक ‘हम पांच’ भी लोगों को काफी पसंद आया। इस शो में विद्या बालन (Vidya Balan) भी नजर आई थीं। इसकी सफलता को देखने के बाद इसका सेकंड सीजन भी लॉन्च हुआ। ये कॉमेडी शो दर्शकों को आज भी याद आता है।

‘कहीं तो होगा’ (Kahiin to Hoga) 

आमना शरीफ (Aamna Sharif) और राजीव खंडेलवाल (Rajeev Khandelwal) का ये शो काफी चर्चा में रहा। इस शो ने आमना और राजीव को काफी पॉपुलर बनाया। शो के चलते इन दोनों सितारों की यंगस्टर्स के बीच जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन गई। आमना के फैशन सेंस और लुक ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। वहीं टीआरपी के मामले में भी यह शो एकता कपूर के बाकी शोज की तरह ही हिट रहा।

‘कसम से’

प्राची देसाई (Prachi Desai) और राम कपूर (Ram Kapoor) का स्टारर सीरियल ‘कसम से’ (Kasamh Se) काफी सक्सेफुल रहा था। शो में कम उम्र की बानी और उम्रदराज राम कपूर की यूनीक जोड़ी दर्शकों को भा गई। टीवी ऑडियंस ने इस शो को काफी पसंद किया था। इसके रिपीट शोज भी दर्शकों द्वारा आज भी देखे जाते हैं।

‘कसौटी जिंदगी की’ (Kasautii Zindagi Kay) 

एकता के सबसे सक्सेफुल शोज की गिनती में ‘कसौटी जिंदगी की’ को भी टॉप पर रखा जाता है। श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari), सिजेन खान (Cezanne Khan) की प्रेम कहानी पर बेस्ड ये शो आज भी लोगों को पसंद आता है। इसकी सक्सेज का आलम ये रहा कि इसका रीबूट वर्जन भी टेलीकास्ट हो रहा है। ‘कसौटी 2’ भी पहले सीजन की तरह ही टीआरपी में कई बार अपनी धाक जमा चुका है।

‘नागिन सीरीज’

एकता कपूर का फेमस सीरियल में से एक ‘नागिन’ (Naagin) दर्शकों को खूब पसंद आया। सुपरनैचुरल पावर वाली नागिन लोगों को पसंद आ गई। ‘नागिन’ पहले सीजन से ही टीआरपी में दबदबा बनाए हुए हैं। इसके सभी सीजन्स ने टॉप -5 शो में जगह बनाई। कई बार टीआरपी के मामले में ‘नागिन’ नंबर 1 शो भी बना है।

‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein)

दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) और करण पटेल का शो ‘ये है मोहब्बतें’ हाल ही में ऑफएयर हुआ है। इस शो ने करण और दिव्यांका की पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा किया। दोनों की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आई। ये शो टीआरपी में भी छाया रहता था। शो की कहानी और किरदारों ने लोगों के दिलों में एक ख़ास जगह बनाई थी।

‘पवित्र रिश्ता’

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) और अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) का सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ (Pavitra Rishta) आज भी दर्शकों द्वारा पसंद किया जाता है। अर्चना और मानव जोड़ी ने दर्शकों के दिलों में जगह बनाई। इन दोनों की कहानी से लोगों ने ऐसे कनेक्ट किया कि ये शो बालाजी प्रोडक्शन का सबसे हिट शो साबित हुआ। टीआरपी के मामले में भी इस शो ने कई रिकॉर्ड बनाए।

सुशांत की AIIMS रिपोर्ट पर आमने-सामने आईं कंगना रनौत और सोनी राजदान, सोनी ने किया रिएक्ट

हिंदी रश की ताजा वीडियो यहां देखें:

lakhantiwari :मेरा नाम लखन तिवारी है और मैं एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में पिछले 6 वर्षों से काम कर रहा हूं. एंटरटेनमेंट की खबरों से खास लगाव है. बॉलीवुड की खबरें पढ़ना और लिखना दोनों ही पसंद है.