स्मृति ईरानी ने एकता कपूर संग किए सिद्धि विनायक के दर्शन, 14 किलोमीटर पैदल चलकर गई थीं मंदिर

स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपनी दोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ सिद्धी विनायक मंदिर पैदल चलकर पहुंची थी, इससे जुड़ी तस्वीरे एकता कपूर ने शेयर की है।

स्मृति ईरानी ने एकता कपूर संग किए सिद्धि विनायक के दर्शन ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

अमेठी (Amethi) से सांसद स्मृति ईरानी (Smriti Irani) अपनी दोस्त और प्रोड्यूसर एकता कपूर (Ekta Kapoor) के साथ 14 किलोमीटर पैदल चलकर मुंबई के सिद्धि विनायक मंदिर (Siddhi Vinayak Temple) पहुंचीं थी। इस बात की जानकारी खुद एकता कपूर ने अपने सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए लोगों को दी। एकता कपूर ने सिद्धि विनायक मंदिर पहुंचने और आने के बाद का वीडियो और तस्वीर अपने फैंस के लिए बीच शेयर की। इस दौरान एकता कपूर अपने बेटी रवि कपूर को भी दर्शन के लिए लेकर गई।

एकता कपूर (Ekta kapoor Serials) ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रात के समय सिद्धि विनायक मंदिर जाते वक्त का वीडियो अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया। वीडियो में एकता कपूर कहती हुई नजर आ रही थी,’ हम लोग इस वक्त सिद्धि विनायक मंदिर के पास जा रहे हैं और वह (स्मृति ईरानी) बिना जूतों के वहां तक चल रही हैं। स्मृति पर मुझे विश्वास नहीं हो रहा। यह भगवान की इच्छा है। चलो।’ इतना ही नहीं, सिद्धि वियानक मंदिर होकर आने के बाद एक तस्वीर एकता कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की।

एकता कपूर ने जो तस्वीर स्मृति और अपनी इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इसमें दोनों मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर पर कैप्शन के तौर पर एकता कपूर ने लिखा- 14 किलोमीटर चलकर सिद्धिविनायक पहुंचने के बाद की चमक। वहीं, एकता कपूर के इस तस्वीर पर कमेंट करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा- भगवान की इच्छा है। भगवान दयालु हैं।

ऐसा पहला मौका नहीं है जब एकता कपूर और स्मृति ईरानी ने एक साथ समय बिताया हो। एक्ट्रेस एकता कपूर की सबसे अच्छी दोस्त और को स्टार्स हैं। इतना ही नहीं, एकता ने  लोकसभा चुनाव के दौरान स्मृति ईरानी को जीत की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा था- रिश्तों के रूप बदलते हैं। नए-नए सांचे में ढलते हैं। एक पीढ़ी आती है, एक पीढ़ी जाती है…बनती कहानी नई।

यहां देखिए एकता कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।