प्रॉड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, परेशानी करने की सारी हदें कर दी थी पार

सुधीर राजेंदर सिंह पिछले एक महीने से एकता कपूर का पीछा कर रहा था। एकता ने उसे कई बार नजरअंदाज करने की कोशिश की। इसके बावजूद उसने पीछा करना नहीं छोड़ा। बल्कि उसकी हिम्मत और बढ़ती गई।

  |     |     |     |   Updated 
प्रॉड्यूसर एकता कपूर का पीछा करने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार, परेशानी करने की सारी हदें कर दी थी पार
एकता कपूर का पीछा करने वाला शख्स गिरफ्तार ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

प्रॉड्यूसर एकता कपूर का पीछे करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने जिस शख्स को गिरफ्तार किया है उसकी उम्र 32 बताई जा रही है। जो कि कम से कम 30 बार एकता कपूर का पीछा कर चुका है। वो एकता कपूर का पीछे उनसे जॉब मगाने और दोस्त बनने के लिए किया करता था। गिरफ्तार हुए शख्स का नाम सुधीर राजेंदर सिंह बताया जा रहा है।

सुधीर राजेंदर सिंह पिछले एक महीने से एकता कपूर का पीछा कर रहा था। एकता ने उसे कई बार नजरअंदाज करने की कोशिश की। इसके बावजूद उसने पीछा करना नहीं छोड़ा और वो उस जिम का भी मेेंमबर बन गया जहां वह जाया करती हैं। इस मामले में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि कुछ दिन पहले जब एकता जुहू के एक मंदिर में दर्शन करने गई थी, तो सुधीर राजेंदर सिंह ने वहां भी उनका पीछा किया था और उनसे कॉन्टेक्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन उनके प्राइवेट गार्डस ने उसे पकड़ लिया और उसे दूर रहने की चेतावनी दी।’ सुधीर राजेंदर सिंह को एकता कपूर का पीछा करने की शिकायत के बाद सोमवार रात को गिरफ्तार किया गया था।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमने भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (डी) के तहत शिकायत दर्ज की है। सीसीटीवी और कुछ तकनीकी सबूतों की मदद से आरोपी का पता अंधेरी पश्चिम वीरा देसाई रोड से लगाया गया। मामले की जांच अभी चल रही है। इन दिनों एकता कपूर टीवी के साथ-साथ वेब सीरीज और फिल्मों की दुनिया में धमाल मचा रही हैं।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , , ,

Leave a Reply