एक्सक्लूसिव: शिल्पा शिंदे के कांग्रेस ज्वाइन करने पर ऐसा है अर्शी खान का रिएक्शन, खुद उतरेंगी पॉलिटिक्स में

अर्शी खान ने हिंदीरश के साथ खास बातचीत में शिल्पा शिंदे के कांग्रेस ज्वाइन करने पर अपना रिएक्शन दिया | इतना ही नहीं इसके अलावा उन्होंने एक बड़ा खुलासा भी किया जानने के लिए पढ़ें ये इंटरव्यू!

  |     |     |     |   Published 
एक्सक्लूसिव: शिल्पा शिंदे के कांग्रेस ज्वाइन करने पर ऐसा है अर्शी खान का रिएक्शन, खुद उतरेंगी पॉलिटिक्स में
अर्शी खान और शिल्पा शिंदे (कलर्स)

बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे ने हाल में ही काँग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली हैं| ऐसे में कुछ लोगों के लिए ये खबर बहुत ही शॉकिंग थी| हालाँकि कोई ऐसा भी है जिसे इस खबर के बारे में पहले से ही पता था और ये कोई और नहीं बल्कि शिल्पा शिंदे की सबसे अच्छी दोस्त अर्शी खान हैं| हाल में ही हमसे खास बातचीत में अर्शी खान ने शिल्पा शिंदे के कांग्रेस ज्वाइन करने पर अपना रिएक्शन दिया इतना ही नहीं इस बात का खुलासा भी किया कि आने वाले सालों में वो भी पॉलिटिक्स ज्वाइन कर सकती है| यहां पढ़ें पूरा इंटरव्यू-

सवाल : शिल्पा शिंदे ने कांग्रेस ज्वाइन किया है तो जब ये खबर आपके पास पहुंची तो आपका रिएक्शन क्या था ?

अर्शी : मेरा रिएक्शन बिल्कुल भी शॉकिंग नहीं था क्योंकि शिल्पा हमेशा से पार्टी ज्वाइन करना चाहती थी | उन्होंने कई बार इस बारे में मुझसे बोला भी था| पहले भी वो इंडस्ट्री में इतना काम कर चुकी हैं तो बेस्ट है उनके लिए पॉलिटिक्स में जाना|

सवाल : शिल्पा ने काँग्रेस पार्टी चुकी है जो इस समय विरोधी पार्टी है तो उनका ये फैसला आपको कितना सही लगता है?

अर्शी : अगर मैं शिल्पा की जगह होती तो मैं भी कांग्रेस ही चुनती| कांग्रेस की तरफ ही मेरा झुकाव होता|

सवाल : क्या आने वाले समय में आप भी पॉलिटिक्स में जाना चाहेंगी ?

अर्शी : बिल्कुल! मैं अपने मध्य प्रदेश से आने वाले 4-5 सालों में जरूर चुनाव लड़ूंगी| या तो MLA के लिए लड़ूंगी या फिर किसी और पद के लिए |

सवाल : अर्शी अगर आप पॉलिटिक्स में आ रही हैं तो इसकी वजह क्या हो सकती है?

अर्शी : देखिये, पॉलिटिक्स में आने की वजह ये हो सकती है कि आप पब्लिक फिगर हैं| आप पब्लिकली लोगों के लिए कौनसी चीजें कर सकते हैं? वो भी मायने रखते हैं| कई नेता होते हैं जो बहुत बड़े पद पर होते हैं लेकिन जब एक आर्टिस्ट पॉलिटिक्स में आता है तो उसे सब जानते हैं | तो आप क्या-क्या काम करते हैं, किसके लिए कर रहे हैं वो साफ़ साफ़ नज़र आता है| और कुछ लोग अपने आप को प्रमोट करने के लिए आते हैं|

सवाल : आपको क्या लगता है आपके और शिल्पा के अलावा बिग बॉस 11 का कौनसा कंटेस्टेंट है जो पॉलिटिक्स में आ कर बहुत अच्छा कर सकता है?

अर्शी : आकाश डडलानी! क्योंकि वो बहुत ही जेनुइन है| अच्छे से काम करेगा| बाकी सब अपनी जेब भरेंगे|

 

यहां देखिये अर्शी खान के कुछ पोस्ट्स-

 

 

यहां देखिये अर्शी खान के साथ हमारा खास सेगमेंट बातों ही  बातों में –

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: , ,

Leave a Reply