एक्सक्लूसिव: चंद्रगुप्त मौर्य में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट, दुर्गा पूजा के दौरान इस अहम किरदार की जा सकती है जान

चंद्रगुप्त मौर्य सीरियल में दिखाया जाएगा कि दुर्गा पूजा के दौरान मुरा खुद को दुर्गम के सामने समर्पित कर देगी। कलगी उसकी परेशानी को समझेगी और उसकी मदद करेगी। इस दौरान मुरा कलगी को कई बातें कहती हुई नजर आएगी।

सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य में आएगा बड़ा ट्विस्ट ( फोटो साभार- सोनी टीवी)

चंद्रगुप्त मौर्य सीरियल के अंदर एक बहुत बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में मुरा की जान खतर में पड़ जाएगी। हिंदी रश डॉट कॉम को सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य के सूत्रों से ये एक्सक्लूसिव  जानकारी मिली है। सीरियल के अंदर राजा धनानंद के दिमाग में चुंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य को लेकर एक बहुत बड़ी साजिश चलती हुई नजर आएगी। राजा धनानंद के बुरे इरादे शो में काफी सारे ट्विस्ट एंड टर्न लाने वाले हैं। इसके साथ ही दुर्गम की वजह से मुरा की जान मुसीबत में पड़ती हुई नजर आएगी।

सीरियल में अबतक दिखाया गया है कि चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, मुरा और इंद्रजालिक ने धनानंद के राज्य रुकने का फैसला लिया। इसके बारे में राजा धनानंद को पता चल गया और उन्होंने चंद्रगुप्त और उसके सहयोगियों को मारने के लिए दो जुड़वां भाईयों दहक और निशुंभा को भेजा लेकिन यहां पूरे मामले ने कुछ और ही रुप ले लिया। क्योंकि दहक और निशुंभा के बुरे इरादों को चाणक्य और चंद्रगुप्त मौर्य ने फेल कर दिया। दोनों ने धनानंद को ये संदेश भिजवाया कि उन दोनों की हत्या हो गई है, लेकिन इसके बावजूद चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य इस बात को जानते थे कि धनानंद इस बात को आसानी से नहीं मानेगा और वो उन्हें देखने के लिए आएगा। इसी मौके का फायदा ही चंद्रगुप्त मौर्य और चाणक्य उठाएंगे।

दुर्गम के बुरे इरादों ने मुरा को किया परेशान

वहीं, सीरियल के अंदर आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि दुर्गम इस बात से वाकिफ होता है कि चंद्रगुप्त कौन है और उसने कैसे पारसपुरा में मदद की है। ऐसे में वो मुरा को ब्लैकमेल करेगा और अपने साथ एक रात बिताने के लिए कहेगा। ऐसा न करने पर वो उसके साथ-साथ सभी को धनानंद को सौपने की बात कहने लगेगा। वहीं, दूसरी और धनानंद के आने से पारसपुरा के लोग काफी खूश होते हुए नजर आएंगे। पारसपुरा में धनानंद चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन आएगा और लोग उसे वहां ठहरने के साथ-साथ मां दुर्गा की भी पूजा में शामिल होने के लिए कहेंगे जो कि पूरे मग्ध में काफी प्रसिद्ध होती है।

मुरा की खतरे में आएगी जान

आगे सीरियल में दिखाया जाएगा कि दुर्गा पूजा के दौरान मुरा खुद को दुर्गम के सामने समर्पित कर देगी। कलगी उसकी परेशानी को समझेगी और उसकी मदद करेगी। इस दौरान मुरा कलगी को समझाएगी कि महिला के आत्मसम्मान को दुर्गम जैसे बुरे इंसान के हाथो में नहीं सौंपना चाहिए। वहीं, अब देखने वाली बात ये होगी कि चंद्रगुप्त मौर्य मुरा को इस परेशानी से कैसे निकालेगा और क्या धनानंद अपने बुरे इरादों में सफल हो जाएगा? ये जानने के लिए देखिए सीरियल चंद्रगुप्त मौर्य।

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।