EXCLUSIVE: सुरभ‍ि चांदना के बाद क्या नकुल मेहता भी छोड़ेंगे इश्कबाज़? यहां जानिए इस खबर की सच्चाई

Ishqbaaz में नहीं होंगे Nakuul Mehta? यहां जानें क्या अनिका के बाद शिवाय भी छोड़ेंगे शो?

Ishqbaaz में नहीं होंगे Nakuul Mehta? यहां जानें क्या अनिका के बाद शिवाय भी छोड़ेंगे शो?

सीरियल इश्कबाज़ में एक के बाद एक कई सारे ट्विस्ट आ रहे है | ऐसे में खबरें आने लगी है कि सुरभि चांदना के शो छोड़ने के बाद अब नकुल मेहता भी इस शो से अपनी विदाई ले सकते है| हालाँकि अब हमारे सोर्स ने बताया है कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है| नकुल मेहता लीप के बाद भी इस इस शो का हिस्सा होंगे| हालाँकि उनका किरदार बदल जाएगा| अब नकुल मेहता इस सीरियल में शिवाय और अनिका के बेटे का किरदार करने वाले हैं जिसका नाम शिवांश सिंह ओबेरॉय होने वाला है| फ़िलहाल नकुल के साथ मेकर्स नए कोस्टार की खोज कर रहे है|

इश्कबाज निस्संदेह भारतीय टेलीविजन पर सबसे पसंदीदा शो में से एक रहा है। इस शो में नकुल मेहता और सुरभी चांदना प्रमुख भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं उन्होंने इस सीरियल में शिवाय और अनिका का किरदार निभाया है| शो को ऑडिएंस ने अपना भरपूर प्यार दिया है| हालांकि अब जल्द ही में ऐसा ट्विस्ट आने वाला है कि सुरभि चांदना शो में नहीं होंगी| एक पीढ़ी का लीप आने के बाद इस सीरियल में नई कहानी दिखाई जायेगी| रिपोर्ट्स में कहा गया कि नकुल मेहता भी अब इस शो में नहीं होंगे|

अब एक विश्वसनीय स्रोत ने हमें बताया है कि नकुल लीप के बाद भी साथ रहने वाले है| असल में वो इस शो में शिविका के बेटे शिवांश सिंह ओबेरॉय की मुख्य भूमिका निभाते हुए नज़र आने वाले हैं| वहीँ इस शो में नई लीड एक्ट्रेस के लिए ऑडिशन और मॉक शूट शुरू हो चूका है| इसके अलावा, अन्य सोर्स की माने तो इश्कबाज़ टीम पहले सीज़न के लिए 10 दिनों में शूटिंग कर रही है। खैर, क्या आप इश्कबाज़ सीजन 2 के लिए उत्साहित हैं?

हमें ये पता है कि सुरभी के बाहर निकलने से शो के वफादार प्रशंसकों को बहुत गुस्सा आया है हालाँकि सुरभि ने हाल में ही ट्विटर पर कहा कि इश्क़बाज़ के बाद वो एक नई जर्नी की शुरुआत करने वाली है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।