Kasautii Zindagii Kay 2: करण सिंह ग्रोवर को मिस्टर बजाज के किरदार में देख ऐसा है फैंस का रिएक्शन

करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) कसौटी ज़िन्दगी के 2 (Kasautii Zindagii Kay 2) में जल्द ही मिस्टर बजाज का किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले हैं, इस शो में उनकी एंट्री अभी तक नहीं हुई है लेकिन फैंस उनके इस लुक पर क्या कह रहे हैं? यहां देखिये

करण सिंह ग्रोवर (Hindi Rush)

एकता कपूर (Ekta Kapoor) का शो कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay 2) भारतीय टेलीविजन के इतिहास में एक क्लासिक शो के तौर पर जाना जाता है| आज भी इसे जो प्यार मिल रहा है, वो इस बात का प्रमाण है कि ऑडिएंस को ये कहानी कितनी पसंद आती है| इन दिनों करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) चर्चा का विषय बने हुए हैं क्योंकि जल्द ही वो इस शो के दूसरे सीज़न में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाते हुए नज़र आएंगे| इस बात से खुश फैंस एक से बढ़कर एक मिम्स तैयार कर रहे हैं|

तूफान की तरह इंटरनेट पर फ़ैल रहे इन मिम्स में फैंस इस बात की तारीफ कर रहे हैं कि करण सिंह ग्रोवर को मिस्टर बजाज की भूमिका के लिए चुना गया है| इसलिए, करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover Photos) को परफेक्ट माना जा रहा है| उनका जेंटलमैंन लुक सभी के दिलों को जीत रहा है| यहां देखिये फैंस के द्वारा बनाये गए ऐसे ही कुछ मिम्स –

 

कसौटी जिंदगी की (Kasautii Zindagii Kay 2 Photos) एक बहुत लंबे समय तक टेलीविज़न पर सबसे लोकप्रिय शो में से एक रहा है | साथ ही साथ इस शो में मिस्टर बजाज का किरदार भी बेहद ही प्रतिष्ठित रहा है| भले ही शो में इस किरदार का ग्रे शेड दिखाया गया है लेकिन इसके बावजूद भी लोगों ने इसे प्यार दिया है| अभिनेता रोनित रॉय (Ronit Roy) ने मूल रूप से कसौटी ज़िन्दगी की में मिस्टर बजाज की भूमिका निभाई थी जो 2001 से 2008 तक चला था और इस शो का दूसरा भाग जो हाल ही में टेलीविजन पर प्रसारित होना शुरू हुआ था, उसी भूमिका को करण सिंह ग्रोवर निभाते हुए नज़र आएंगे|

यहां देखिये ये वीडियो-

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।