गौरव से गौरी अरोड़ा ने बतायी सेक्स चेंज करने की पूरी कहानी, किये चौकाने वाले खुलासे

गौरव अरोड़ा इसके पहले स्प्लिट्सविला 8 में नज़र आये थे

गौरव अरोड़ा इसके पहले स्प्लिट्सविला 8 में नज़र आये थे

रियलिटी शो की लिस्ट में इंडियाज टॅाप मॅाडल शो ने दस्तक दी है| इस शो में वैसे तो कई खूबसूरत मॅाडल दिखाई देंगी। जो कि बेस्ट बनने की होड़ में एक दूसरे से आगे निकलती हुई नजर आयेंगी। लेकिन इस बार शो में एक चौंकाने वाली एंट्री हो रही है। जल्द ही आपको इस शो में एमटीवी स्प्लिट्सविला-8′ फेम गौरव अरोड़ा दिखाई दे सकते हैं। जिन्होंने अपना सेक्स चेंज कर गौरव से गौरी बन गए हैं|

शो में आते ही उन्होंने यह बात बतायी कि उनके लड़के से लड़की बनने की जर्नी कैसी थी| गौरव से गौरी बनने तक की कहानी बताते हुए उन्होंने बताया पिछले साल ही गौरव ने गौरी बनने के लिए अपना जेंडर चेंज करवाया है और साथ ही अपने शरीर को एक मॉडल के रूप में ढाल लिया है। शो के एक प्रोमो में गौरी कहती हुई नज़र आ रही हैं कि उन्होंने खुद को एक वजिना गिफ्ट की है, तीन साल पहले मैं एक मेल मॉडल थी, यहां तक कि मैं मैगजीन के मैन पेज पर भी आती थी, मैंने एमटीवी पर एक मेल मॉडल के रूप में रहते हुए शो भी किया है, मेरे 8 पैक एब्स थे, मैं पूरी तरह एक फिट मेल मॉडल थी, लेकिन लड़की बनने के बाद मैं फिर भी नर्वस थी क्योंकि मेरे कंधे और बाजू काफी चौड़े थे, लेकिन एक लड़की में धीरे-धीरे कनवर्ट हो रही थी जो मेरे लिए बहुत खुशी की बात थी।’

हालाँकि गौरी के लिए ये सफ़र आसान नहीं था उनके माता पिता उनके इस बदलाव के सख्त खिलाफ थे|

आप गौरव से गौरी अरोड़ा का इंडियाज टॉप मॉडल का सफ़र देखना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइए|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।