Trending News: हिना खान से लेकर बरुन सोबती तक, पढ़ें 5 खास खबरें

आज की खास ख़बरों में देखिये हिना खान के नए लुक से लेकर बरुन सोबती के फिल्म रिलीज़ डेट तक, पढ़ें टॉप 5 न्यूज़

  |     |     |     |   Updated 
Trending News: हिना खान से लेकर बरुन सोबती तक, पढ़ें 5 खास खबरें
हिना खान (इंस्टाग्राम)

दृष्टि धामी ने सिद्धान्त कर्णिक के साथ कुछ इस अंदाज में दिया RK पोज, देखते ही दीवाने हो जाएंगे आप-सिलसिला बदलते रिश्तों का की एक्ट्रेस दृष्टि धामी ने हाल में ही नकुल मेहता और बाकी दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था जहाँ पर उन्होंने एक था राजा एक थी रानी के सह-कलाकार सिद्धांत कार्निक के साथ अपनी फोटो शेयर की थी| इस फोटो में दृष्टि ने अपने को स्टार के साथ खूब मस्ती की है|

 

इस रियलिटी शो को होस्ट करने की तैयारी में हैं दिव्यांका त्रिपाठी, ए आर रहमान के साथ आएंगी नजर- अबतक ये हैं मोहब्बतें में नज़र आने वाली दिव्यांका त्रिपाठी दहिया जल्द ही एक होस्ट बनकर नज़र आने वाली हैं| जी हाँ! दिव्यांका त्रिपाठी दहिया द वॉइस में एक होस्ट के तौर पर दिखने वाली हैं| क्या आप दिव्यांका के इस नए रोल के लिए एक्ससाइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में बताइये|

 

बरुन सोबती नई फिल्म में आएंगे नज़र, यहां देखिये FIRST LOOK-बरुन सोबती ने टीवी पर तो कई कैरेक्टर्स प्ले किये हैं| अब ऐसे में जल्द ही वो छोटे परदे से हटकर बड़े परदे पर नज़र आने वाले हैं| काफी समय से ख़बरों में बनी उनकी फिल्म 22 यार्ड्स का फर्स्ट लुक अब जल्द ही रिलीज़ होने वाला है| बरुन ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा 22 FEB IT IS… यानी की उनकी फिल्म 22 फ़रवरी को रिलीज़ होने जा रही है| क्या आप इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं? नीचे कमेंट्स में जरूर बताइये|

भजन गायक अनूप जलोटा को नकुल का चैलेन्ज, लैम्बोरगिनी का ये वर्जन नहीं सुना होगा- अनूप जलोटा को भजन का सम्राट माना जाता है लेकिन इश्कबाज़ के शिवांश यानी की हमारे नकुल मेहता का ये भजन सुनने के बाद ऐसा लगता है कि उन्हें टक्कर मिलने वाली है| यहां देखिये वीडियो! वेल आपको कैसा लगा नकुल का ये भजन? नीचे कमेंट्स में बताइये|

हिना खान का ये ब्लैक लुक आपको बना देगा उनका दीवाना, कोमोलिका हुई अब और भी ग्लैमरस-हिना खान जब भी कोमोलिका के अंदाज़ में टीवी पर आती हैं तो आते ही छा जाती हैं| टीवी पर फिलहाल वो कोमोलिका के कैरेक्टर में नज़र आ रही है| लेकिन हिना खान शायद ही टीवी की कोई विलेन होगी जिसे फैंस का इतना प्यार मिला है| रिसेंटली हिना खान ने अपने इंस्टा पर ब्लैक कलर के ऑउटफिट में एक फोटो शेयर की है जिसे देखने के बाद आप भी उनके दीवाने हो जायेंगे| हिना खान की ड्रेस से लेकर उनकी हेयरस्टाइल सबसे अलग है|

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: श्रेया दुबे

खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

shreya.dubey@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply