Good News! सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे फिर देख सकोगे रामायण! इस चैनल पर लौटेंगे राम-सीता

लॉकडाउन (Lockdown) के बढ़ने के वजह से रामायण अब फिर स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित किया जायेगा। जी हां आपने सही सुना, अब आप फिर रामायण (Ramayan) अपने टीवी पर देख सकोगे।

रामायण! राम, सीता और लक्ष्मण की तस्वीर

कोरोना (Coronavirus) संकट के चलते देश में लॉकडाउन (Lockdown) लागू किया गया है। इस बीच केंद्र सरकार ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ (Ramayan) का दूरदर्शन पर प्रसारित किया था। ‘रामायण’ के दोबारा प्रसारण ने दुनिया भर में दर्शकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दूरदर्शन नेशनल (Doordarshan National) के ट्वीट के मुताबिक ‘रामायण’ को 16 अप्रैल को 7.7 करोड़ दर्शकों की संख्या के साथ दुनिया भर में सबसे अधिक देखा जाने वाला मनोरंजन धारावाहिक बन गया है। रामायण के दोबारा प्रसारण से ‘रामायण’ के प्रमुख किरदार अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया, सुनील लहरी और अरविंद त्रिवेदी एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। वे लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं।

लॉकडाउन (Lockdown) के बढ़ने के वजह से रामायण अब फिर स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित किया जायेगा। जी हां आपने सही सुना, अब आप फिर रामायण (Ramayan) अपने टीवी पर देख सकोगे। 4 मई, 2020 से रामायण स्टार प्लस पर रोज शाम 7:30 बजे प्रसारित होगा। स्टार प्लस ने इस बात की जानकारी देते हुए अपने ट्विटर पर लिखा हैं कि “अयोध्या के वासी, पुरुषो में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की कहानी #रामायण। 4 मई से, सोमवार से रविवार शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर।

वहीँ इस बात से रामायण के लक्ष्मण (Laxman) सुनील लहरी (Sunil Lahri) बहुत खुश है। उन्होंने ने भी ट्विटर पर लिखा है कि “दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो का रिकॉर्ड बनाने वाला प्रोग्राम को एक बार और देखना का और सरहाने का अवसर #रामायण, 4 मई से हर रोज़ शाम 7:30 बजे स्टार प्लस पर।

बता दें, दूरदर्शन पर रामायण समाप्त हो चूका है और अब इसे स्टार प्लस पर दुबारा दिखाया जायेगा। रिपोर्ट के मुताबिक दूरदर्शन पर रामायण के जगह श्री कृष्णा शुरू होने वाला है।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: