Happy Birthday Shehnaaz Gill: पंजाब की कैटरीना उर्फ़ शहनाज़ गिल के बारे में जाने उनकी ये अनसुनी बाते

शहनाज़ का जन्म 27 जनवरी 1993 में हुआ था। आज शहनाज़ पूरे 27 वर्ष की हो गयी है। आज जन्मदिन के खास औसर पर हम आपके लिए पंजाब की कैटरीना उर्फ़ शहनाज़ गिल के बारे में कुछ अनसुनी बाते बताने वाले है, पढ़े रिपोर्ट

शहनाज़ गिल फोटो (इंस्टाग्राम)

Shehnaz Gill Birthday Special: शहनाज़ गिल पंजाब की फेमस सिंगर है लेकिन उन्हें सिंगर से ज्यादा बिगबॉस 13 के कंटेस्टेंट के तौर पर ज्यादा जाना जाता है। ‘बिग बॉस 13’ की सबसे बड़ी एंटरटेनर और पंजाब की कटरीना कैफ शहनाज़ बिग बॉस में आने के बाद से बहुत ज्यादा फेमस हो गई हैं। शहनाज़ पंजाब की फेमस सिंगर हैं, लेकिन उन्हें जबरदस्त पहचान दी है कलर्स के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ ने।

शहनाज़, शो बिग बॉस 13 के शुरुवात से ही शो की सबसे बड़ी एंटरटेनर कही जाती हैं। उनका क्यूट अंदाज, उनकी मस्ती, उनका डांस, उनकी अदा, उनकी हंसी, लोगों को काफी पसंद आती हैं। खासतौर पर उनकी और सिद्धार्थ की जोड़ी ‘बिग बॉस 13’ की सबसे चर्चित और फेरवरेट जोड़ी है। जिसको ऑडियंस द्वारा सिडनाज़ का नाम भी दिया गया है।

शहनाज़ का जन्म 27 जनवरी 1993 में हुआ था। आज शहनाज़ पूरे 27 वर्ष की हो गयी है। आज जन्मदिन के खास औसर पर हम आपके लिए पंजाब की कैटरीना उर्फ़ शहनाज़ गिल के बारे में कुछ अनसुनी बाते लाये है। बता दे, शहनाज़ का जन्म पंजाब में हुआ है। सिंगर ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से बी कॉम किया है। पेशे से शहनाज़ मॉडल, सिंगर और एक्ट्रेस हैं।

ऑफीशियल तौर पर शहनाज़ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2015 में की थी। 2015 में शहनाज़ का एक गाना रिलीज हुआ था ‘शिव दी किताब’ ये गाना काफी सुपरहिट रहा था। शहनाज़ के पिता का नाम परमिंदर बदेशा है और माता का नाम संतोख सिंह बदेशा है, शहनाज़ का एक भाई भी है जिसका नाम शाहबाज सिंह बादशाह हैं। शहनाज़ अपनी माँ से बहुत ज्यादा क्लोज है और माँ के बाद वह अपने भाई शहबाज से क्लोज है।

देखे हिंदी रश का ताज़ा वीडियो :