Happy Birthday Vivian Dsena: एक्टिंग ही नहीं बल्कि ये 5 चीजें विवियन डीसेना को बनाती है सभी एक्टर्स से अलग

टीवी कलाकार विवियन डीसेना (Vivian Dsena) का आज जन्मदिन है। एक्टर का जन्म 28 जून 1988 को उज्जैन में हुआ था। इस खास मौके पर जानिए एक्टर की ऐसी 5 बातें जो उन्हें सभी से अलग बनाती है।

विवियन डीसेना को ये 5 चीजे बनाती है खास (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

टेलीविजन की दुनिया के सबसे हॉट , हैंडसम और टैलेंटेड एक्टर में से एक माने जाने वाले विवियन डीसेना (Happy Birthday Vivian Dsena) का आज जन्मदिन है। एक्टर का जन्म 28 जून 1988 को उज्जैन में हुआ था। अपने एक्टिंग करियर में विवियन ने काफी अच्छा मुकाम हासिल किया है। इसके साथ ही उनके अंदर 5 कुछ ऐसी चीजें है जिसके चलते वह अपने फैंस के दिलों पर राज करते हैं।

फिट रहने में रखते है विश्वास

विवियन डीसेना उन एक्टर में से एक हैं जो हमेशा से ही फिट रहने में विश्वास रखते हैं। एक्टर कभी जिम में पसीना बहाते हुए नजर आते हैं, तो कभी फुटबॉल मैच खेलते दिखाई देते हैं। यहीं, वजह है कि उनकी हॉटी बॉडी फैंस को काफी पसंद है।

हटकर काम करने से नहीं है घबराते

विवियन डीसेना हमेशा से ही कुछ न कुछ अलग करते रहते हैं। विवियन एक ऐसे एक्टर हैं जोकि अपने आपको को एक दायरे में न रखकर सभी चीजों को करने में अपनी दिलचस्पी दिखाते हैं। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है शक्ति अस्तित्व के एहसास की  (Shaktii…Astiva Ke Ehsaas Ki) सीरियल। इस सीरियल की कहनी जितनी अलग है उतना ही अलग विवियन का इसमें रोल है।

को स्टार्स के साथ कैमेस्ट्री

एक्टर विवियन डीसेना अपने फैंस के साथ ही नहीं बल्कि अपने को स्टार्स के साथ भी एक अच्छा रिश्ता शेयर करते हैं। एक्टर अपने को स्टार्स के साथ स्क्रीन पर बेहद ही जबरदस्त कैमेस्ट्री शेयर करते हैं। यहीं, वजह है जब भी उनके फैंस उन्हें किसी भी को स्टार्स के साथ देखते हैं तो वह उन्हें पसंद करने लग जाते हैं।

बेहद ही चार्मिंग है एक्टर

इसमे किसी भी तरह का कोई संदेह नहीं है कि एक्टर बेहद ही हैंडसम और स्मार्ट हैं। एक्टर ने जितनी भी अपनी तस्वीरे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, उसमें वह काफी चार्मिंग नजर आ रहे हैंं। ऐसे ही ही एक्टर अपने फैंस के दिलों पर राज नहीं करते हैं।

सोशल मीडिया पर कम एक्टिव रहते हैं विवियन डीसेना

एक्टर सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव नहीं रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की वह अपने फैंस से जुड़ना या फिर उन्हें धन्यवाद कहना भूल जाते हैं। एक्टर अपने फैंस को अपने इंस्टाग्राम या फिर ट्विटर हैंडल के जरिए अपनी लाइफ के बारे में बताते रहते हैं।साथ ही वह अपने फैंस को कई चीजों के लिए शुक्रिया भी इसके जरिए कहते हैं।

एक्सक्लूसिव: टीवी इंडस्ट्री में विवियन डीसेना ने पूरे किए 11 साल, कहा- लाइफ में इस चीज को चाहता हूं बदलना

यहां देखिए विवियन डीसेना से जुड़ा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।