VIDEO: हिना खान और रॉकी जैसवाल हुए रोमांटिक देखिये दुबई में घूमें कुछ ऐसे

हिना खान और रॉकी का रोमांटिक अंदाज़ देखते ही रह जायेंगे

हिना खान और रॉकी का रोमांटिक अंदाज़ देखते ही रह जायेंगे

हिना खान और रॉकी जैसवाल फिलहाल दुबई में साथ घूम रहे हैं| हिना खान ने हाल में ही अपने इन्स्टाग्राम पर अपना विडियो शेयर किया है जिससे ये बात तो साफ़ है कि टीवी का ये कपल एक दुसरे के प्यार में डूबा हुआ है| यकीन ना हो तो देखिये ये विडियो-

हिना खान और रॉकी हर समय में एकदुसरे का साथ देते हैं| दोनों ही सितारे एक दुसरे से अपने प्यार को जताते रहते हैं| सोशल मीडिया पर इनकी प्यारी तसवीरें देखकर फैन्स भी बहुत खुश होते हैं|

खैर, क्या आपको हिना खान और रॉकी जैसवाल की इंट्रेस्टिंग लव स्टोरी पता है ? अगर नहीं तो, आज हम आपको इस लव बर्ड के बारे में बताएँगे। बता दे कि, हिना खान और रॉकी की पहली मुलाकत यह रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर हुई। वही ही शुरू हुई हिना रॉकी की प्रेमकहानी। जब हिना इस शो में अक्षरा का किरदार निभाने में बिजी थी वही रॉकी इस शो के प्रोडूसर है। दोनों को एक दूसरे के साथ इस तरह से रहते देख हिना के फैंस भी प्यार में पड़ने के चाह रखने लगे।

जबकि हिना और रॉकी हमेशा सोशल मीडिया पर अपने प्यार को जाहिर करते दिखाई देते है। हालाँकि, नेशनल टीवी पर अपने रिलेशनशिप को लेकर हिना और रॉकी हमेशा गॉसिप का हिस्सा बनते है। वैसे तो आपने यह देखा ही होगा कि, बिग बॉस के घर में हिना का रॉकी के प्रति प्यार उमड़ता दिखा। यही नहीं बल्कि बिगबॉस हाउस में घर आये घरवाले टास्क में रॉकी को देखते ही हिना खान के सब्र का बांध टूट गया और वो रॉकी को गले लगाकर फूटफूटकर रोने लगी। हालांकि, यह प्यार करने का तरीका कुछ लोगों को काफी इमोशनल लगा लेकिन कुछ लोगों ने हिना को जमकर ट्रोल किया।

वैसे हिना खान के फैंस उनके और रॉकी को साथ में देखना पसंद करते ही है।

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।