Trending News: हिना खान बिना मेकअप के आईं नजर, कॉलेज के दिनों में गैंबलिंग करते थे विवेक दहिया

जहां विवेक दहिया (Vivek Dahiya) ने बताया कि कॉलेज के दिनों में उन्हें गैंबलिंग की लत लग गई थी। वहीं, हिना खान (Hina Khan) का नो-मेकअप लुक दिखा। जानिए टीवी (TV news) की खास खबरें।

हिना खान का बिना मेकअप में दिखा खूबसूरत लुक(फोटो:इंस्टाग्राम)

टीवी की दुनिया में हर रोज कुछ नया कुछ नया होते रहते है। कोई नया शो शुरू होता है, तो कोई सीरियल हमें अलविदा कह देता है। इतना ही नहीं, टीवी एक्टर और एक्ट्रेस के रियल लाइफ से जुड़े भी कई नए खुलासे होने के साथ ही कई तस्वीरें भी देखने मिलती हैं। यहां जानिए टीवी दुनिया की खास खबरें।

1. हाल ही में टीवी एक्ट्रेस प्रियंका कलंत्री ने बेबी बॉय को जन्म दिया। उनके पति विकास कलंत्री ने इस खुशखबरी की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। इस नन्हे मेहमान से मिलने हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया पहुंचे। यहां से उन्होंने बेहद खूबसूरत तस्वीर शेयर की। इसमें उनके साथ विकास और प्रियंका भी नजर आ रहे हैं।

2. सोशल मीडिया पर अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइल से हमेशा तारीफ पाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने हाल ही में अपनी नो-मेकअप लुक वाली तस्वीर शेयर की है। बिना मेकअप के भी ये एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं। उनके साथ एक तस्वीर में उनकी मां भी नजर आ रही हैं। इसमें उन्होंने येलो और ब्लैक कॉम्बिनेशन वाली कुर्ती पहनी है।

मां के साथ देखिए हिना खान की तस्वीर….

3. ये हैं मोहब्बतें और कयामत की रात जैसे सीरियल में नजर आ चुके एक्टर और दिव्यांका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया ने अपने एक इंटरव्यू में बताया कि 2006 में कॉलेज के दिनों में जब वो 19 साल के थे तो उन्हें गैम्बेलिंग की लत लग गई थी। उस वक्त वो यूके में अपनी पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इससे बाहर आने में उन्हें 3 साल लग गए।

4. नच बलिए 9 शुरू हो चुका है। इस बार कई ऐसी जोड़ियां हैं जो अपने एक्स के साथ थिरकती नजर आएंगी। इन्हीं में से एक हैं मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह। शो में जब इस जोड़ी की एंट्री हुई थी तब स्टेज पर आदित्य सिंह ने मधुरिमा तुली से ऊंची आवाज में बात करते हुए बुरा बिहेव किया। अब इस पर अपना रिएक्शन देते हुए एक्ट्रेस ने कहा है कि ओपनिंग नाइट पर एक्टर के ऐसे बिहेवियर से वो काफी हर्ट हुई। लेकिन परफॉर्म करते वक्त बस उन्हें एक को एक्टर की तरह देखती हैं ना कि एक्स की तरह।

5. द एंग्री बर्ड्स 2 के हिंद वर्जन में कपिल शर्मा के अलावा इसमें किकू शारदा और अर्चन पूरन सिंह भी फिल्म के कैरेक्टर को अपनी आवाज देंगे। जहां किकू शारदा लियोनार्ड के लिए ओवइस ओवर करेंगे वहीं, अर्चन पूरन सिंह जेटा (Zeta) को अपनी आवाज देंगी।

हिना खान को कोमोलिका नहीं अपना ये किरदार है बेहद ही पसंद…

यहां देखिए खास खबरें…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।