Trending News: प्रियंका चोपड़ा की फैन बनी हिना खान, करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की 2 को कहा अलविदा

Trending News: जहां एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की एक्टिंग की दीवानी हुई हिना खान। वहीं, दूसरी और पूजा बनर्जी ने मारी कसौटी जिंदगी की 2 सेट पर वापसी।

आज की खास खबरें (फोटो साभार-गूगल)

प्रियंका चोपड़ा की फैन बनी हिना खान

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) की फिल्म द स्काई ईज पिंक (The Sky is Pink) रिलीज हो चुकी है। हर कोई इस फिल्म में प्रियंका की एक्टिंग की तारीफ कर रहा है। इस बीच हिना खान (Hina Khan) ने भी प्रियंका चोपड़ा की फिल्म देखी और उनकी तारीफ करती हुई सोशल मीडिया पर नजर आईं। हिना खान ने एक बूमरैंग शेयर किया था, जिसके साथ उन्होंने लिखा था यू किल इट प्रिंयका चोपड़ा। हिना खान के इस पोस्ट पर प्रियंका ने दिल वाले इमोजी के साथ रिप्लाई किया।

भयानक हादसे के बाद पूजा बनर्जी लौटी वापस

नच बलिए 9 (Nach Baliye 9) के सेट पर एक्ट्रेस पूजा बनर्जी के साथ हादसा हो गया था, जिसके चलते उन्हें काफी चोट आई थी। इस हादसे के बाद वो कई दिनों तक हॉस्पिटल में रही थीं और इसका असर उनके काम पर पड़ा था, लेकिन अब एक्ट्रेस वापस काम पर लौट आईं हैं। एक्ट्रेस सेट पर जब लौटी तो उनका शानदार तरीके से स्वागत किया गया।

करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की 2 को कहा अलविदा

एक्टर करण सिंह ग्रोवर ने कसौटी जिंदगी की 2 को अलविदा कह दिया है। एक्टर इस सीरियल में मिस्टर बजाज की भूमिका निभा रहे थे। इस बात की जानकारी देते हुए एक्टर ने एक तस्वीर पूरी कास्ट के साथ सोशल मीडिया पर शेयर की। कैप्शन के तौर पर उन्होंने लिखा- बहुत बढ़िया समय और इतनी शानदार विदाई के लिए शुक्रिया !! आप सभी के साथ काम कर के बहुत खुशी हुई. कल के बाद से आपकी बहुत याद आएगी।

काम्या पंजाबी का दिखा खूबसूरत लुक

एक्ट्रेस काम्या पंजाबी इस वक्त अपने ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग के साथ दुबई में कुछ वक्त गुजार रही हैं। इस वेकेशन की तस्वीर एक्ट्रेस अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं। तस्वीरों में वो एक ब्लैक फ्लोरल बिकिनी पहने हुए नजर आईं हैं। काम्या और शलभ दुबई में अपने बच्चों के साथ भी वक्त बिताते हुए भी नजर आए।

इसलिए गोविंदा के सामने नहीं पहुंचे  कृष्णा अभिषेक

द कपिल शर्मा शो में गेस्ट बनकर गोविंद अपनी पत्नी सुनीत आहूजा और बेटी नर्मदा के साथ पहुंचे थे। इस एपिसोड के पहले सेगमेंट में तो कृष्णा अभिषेक नजर आए लेकिन बाद में जब गोविंदा की पूरी फैमिली के साथ शूट किया गया तो वो गायब रहे। इस बारे में कृष्णा अभिषेक ने बॉम्बे टाइम्स के सामने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘मुझे टीम ने कहा था कि सुनीत नहीं चाहती कि मैं उस सेगमेंट का हिस्सा बनूं। इसलिए उनकी एंट्री से पहले मैंने अपना एक्ट खत्म किया। ये दुखद और शॉकिंग था। क्योंकि मेरा कैरेक्टर सपना शो का अहम हिस्सा है।,’

Trending News: टीवी की संस्कारी सीता की बिकिनी तस्वीरें वायरल, फुट फुट कर रोने लगी नेहा कक्कड़

यहां देखिए बुधवार के दिन की खास खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।