बिग बॉस 11: शिल्पा शिंदे ने नहीं बनाया हिना खान के लिए खाना, हुआ बवाल

बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में खाने को लेकर शिल्पा शिंदे से भिड़ी हिना खान

बिग बॉस के आखिरी हफ्ते में खाने को लेकर शिल्पा शिंदे से भिड़ी हिना खान

शिल्पा शिंदे और हिना खान में किचन को लेकर कई बार झगड़े हुए हैं| हाल में ही एक ऐसा ही झगडा हमें देखने को मिला जब शिल्पा शिंदे ने हिना की उस बात से परेशां होकर उनके लिए खाना नहीं बनाया जिसमें हिना खान ने कहा था कि शिल्पा अस्वच्छ हैं| शिल्पा को हिना की ये बात बुरी लगी तो उन्होंने निर्णय लिया कि वो आज अपना और पुनीश का ही खाना बनायेंगी और हिना खान विकास और आकाश के बनाये हुए खाने में से खाना खा लेंगी|

लेकिन हिना खान इस बात को इतनी आसानी से कहा जानें देती| उन्होंने शिल्पा शिंदे से पूछा कि आज खाने में क्या अहि जिसपर शिल्पा ने कहा कुछ भी नहीं| तू आकाश और विकास के बनाये हुए खाने में से खा लो| बाद में जब शिल्पा किचन में खाना बना रही थी तो हिना खान ने उन्हें टोकते हुए कहा कि वो तो खाना नहीं बनाने वालो थी फिर अब क्या है?

इसपर शिल्पा शिंदे ने कहा जो खाना तुम खा रही हो वो भी मैंने ही बनाया है इस बीच विकास गुप्ता भी इस बहस में उतर जाते हैं और कहते हैं कि वो दोनों शिल्पा का बनाया हुआ खाना नहीं बल्कि खुद का बनाया हुआ खाना खा रहे हैं| इसपर शिल्पा शिंदे कहती हैं कि उन्होंने ही आंटा गुना था और स्टाफिंग भी उन्ही की है| जिसके बाद विकास हिना और शिल्पा के बीच कड़ाके की बहस होती है| वहीँ आकाश भी दूर से ही लड़ रहे होते हैं| विकास गुप्ता भी शिल्पा को कहते हैं कि वो बस सुनाती रहती हैं कि वो क्या कर रही हैं क्यों कर रही है| मेरे फैन्स|

इन सबके बीच पुनीश नज़र नहीं आये जो अक्सर शिल्पा शिंदे को सपोर्ट करते हैं| वैसे किचन की इस लड़ाई पर आप क्या कहना चाहेंगे? नीछे कमेंट्स में बताइए|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।

View Comments (3)

  • Plz yaar.. It's not fair at all.... Hina ki har baat ka issue bana dete h log... Aur Shilpa ne itni neech harkat Karke jo apna asli roop dikhaya h use aap log kya kahenge???

    • Ab hina jab khana banayegi na...tab use pata chalega. ..khana banana kitta easy hota hai...or shipa na jo kiya use kehte hai..jaise ko taisa