विकास कलंतरी के बेटे की तस्वीर देख हिना खान ने दिया ऐसा रिएक्शन, इन टीवी सितारों ने भी जताया प्यार

एक्टर विकास कलतंरी (Vikas Kalantri) की पत्नी और ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) की एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी ने हाल ही में एक बेबी बॉय को जन्म दिया था। विकास ने आज अपने बेटे की तस्वीर शेयर की जिस पर एक्ट्रेस हिना खान (Hina Khan) का कुछ ऐसा रिएक्शन आया।

हिना खान ने किया विकास कलंतरी के बेटे की तस्वीर पर कमेंट (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

ये रिश्ता क्या कहलाता है सीरियल की एक्ट्रेस प्रियंका कलंतरी ने 24 जुलाई को बेबी बॉय को जन्म दिया था। वहीं, एक्ट्रेस के पति और टीवी एक्टर विकास कलंतरी ने आज यानी 5 अगस्त को अपने बेटे की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की। साथ ही एक्टर ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे का नाम विहान कलंतरी रखा है। जब एक्टर ने विहान की तस्वीर शेयर की तो एक्ट्रेस हिना खान ने उन्हें बधाई देते हुए विहान के इस दुनिया में आने को लेकर खुशी जताई।

एक्टर विकास कलंतरी ने जो तस्वीर शेयर कि उसमें वह विहान को गोद में उठाए हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपने कैप्शन में लिखा कि स्वागत करिए विहान कलंतरी का। विकास के इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस हिना खान ने लिखा विहान इस खूबसूरत दुनिया में तुम्हारा स्वागत है। हिना खान के कमेंट पर रिप्लाई करते हुए विकास ने उन्हें शुक्रिया कहा। बाद में भी दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला चला। इतना ही नहीं नागिन सीरियल की एक्ट्रेस अनिता हसनंदानी ने विकास की तस्वीर पर कमेंट करते हुए दिल वाले इमोजी भेजे। वहीं, करण वीर बोहरा ने एक्टर के पोस्ट पर  लिखा ओम नम: शिवाय।

यहां देखिए विकास कलंतरी के पोस्ट पर हिना खान का कमेंट

एक्टर ने अपने बेटे के जन्म की खबर भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को दी थी। उन्होंने एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था – हमें एक बेबी बॉय हुआ है। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ है। हम काफी एक्साइटेड है और बेहद ही अलग फिल कर रहे हैं। आप इस खबर को लेकर है क्या कहना हमें कमेंट करके जरूर बताइए।

ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम प्रियंका कलंतरी बनी मां, पति विकास कलंतरी ने कुछ इस तरह जताई अपनी खुशी

यहां देखिए हिना खान से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।