हिना खान ने कुछ इस तरह से दी फैंस को ईद की बधाई, कहा- दुआ में याद रखना

हिना खान ने कुछ इस तरह से दी फैंस को ईद की बधाई, कहा- दुआ में याद रखना

जहा हर कोई ईद के चाँद का इंतज़ार कर रहा है वहीँ हिना खान को ईद के तोहफे मिलने शुरू हो चुके है। जी हां, हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फोटो शेयर किये। इसमें उन्हें ईद का तोहफा मिला। वहीँ हिना ने अपने फैंस को ईद की बधाई भी दी। उन्होंने अपने माथे पर दुपट्टा ओढ़े एक तस्वीर भी शेयर की। जबकि कैप्शन में लिखा की, दुआ में याद रखना।

ईद पर हिना खान ने दी कुछ ऐसी बधाई, फैंस होंगे खुश

हिना खान अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गोवा में छुट्टियां मना रही हैं। हांल ही में हिना ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिनमे वह रॉकी के साथ बड़े ही रोमांटिक मूड में नजर आ रही हैं। इन दोनों के रिश्ते का खुलासा बिग बॉस हाउस में हुआ था। जिसके बाद ही दोनों ने अपने रिश्ते के बारे में मीडिया से खुलकर बात की थी। अब आलम यह है कि ये दोनों अक्सर साथ नजर आते हैं।

हिना खान को फिटनेस फ्रीक माना जाता है। वे सोशल मीडिया पर लगातार नई फोटोज भी शेयर करती रहती हैं। हिना ने हाल ही में ट्विटर पर एक फोटो शेयर की। उन्‍होंने लिखा, Summer body is in progress. इस फोटो में हिना ने काले रंग की साड़ी पहन रखी है। फोटो में वे काफी खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके फैंस को ये फोटो खूब पसंद आ रही है। फोटो पर लाइक्‍स और कमेंट्स का सिलसिला जारी है।

गौरतलब है कि हिना खान जल्‍द ही शॉर्ट फिल्‍म ‘स्‍मार्ट फोन’ में नजर आएंगी। वे इसका फर्स्‍ट लुक भी शेयर कर चुकी हैं। हिना ने बिग बॉस 11 में हिस्‍सा लिया था। शो की फाइनलिस्‍ट बनी थीं। उन्‍हें वहां बेस्‍ट एंटरटेनर फॉर रियेल्‍टी शो का अवार्ड भी मिला था। अभी कुछ समय पहले ही उन्‍हें एंटरटेनमेंट फील्‍ड में योगदान के लिए राजीव गांधी एक्‍सेलेंस अवॉर्ड भी मिला है। हिना ने 8 सालों तक टीवी शो ये रिश्‍ता क्‍या कहलाता है में अक्षरा सिंहानिया का रोल निभाया था।बिग बॉस में आने से पहले वे रियेल्‍टी शो फियर फेक्‍टर: खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्‍सा ले चुकी हैं। यहां वे फर्स्‍ट रनर अप रही थीं।

मनीषा वतारे :Journalist. Perennially hungry for entertainment. Carefully listens to everything that start with "so, last night...". Currently making web more entertaining place.

View Comments (1)