एकता कपूर पर एक बार फिर हिंदुस्तानी भाऊ ने कसा तंज, पद्म श्री पुरस्कार वापस लौटाने की मांग

टीवी की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान और छाप छोड़ने वाली प्रोड्यूसर (Producer)  एकता कपूर (Ekta Kapoor)  अक्सर सोशल मीडिया पर किसी विषय को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर एकता सोशल मीडिया पर बनी हुई है लेकिन इस बार वजह बना है उनका एक वेब सीरीज (Web Series) XXX दरअसल हुआ ये है एकता कपूर की इस वेब सीरीज पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है इस सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया गया है।

एकता कपूर पर एक बार फिर हिंदुस्तानी भाऊ ने कसा तंज

टीवी की दुनिया में अपनी अलग ही पहचान और छाप छोड़ने वाली प्रोड्यूसर (Producer)  एकता कपूर (Ekta Kapoor)  अक्सर सोशल मीडिया पर किसी विषय को लेकर सुर्खियों में रहती है। एक बार फिर एकता सोशल मीडिया पर बनी हुई है लेकिन इस बार वजह बना है उनका एक वेब सीरीज (Web Series) XXX दरअसल हुआ ये है एकता कपूर की इस वेब सीरीज पर ऐसा आरोप लगाया जा रहा है इस सीरीज में भारतीय सेना का अपमान किया गया है। बता दे टीवी क्वीन एकता के खिलाफ बिग बॉस 13 फेम हिंदुस्तानी भाऊ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अब हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता से माफी की मांग के साथ ही पद्म श्री पुरस्कार लौटाने की मांग की है।

हिंदुस्तानी भाऊ ने एकता कपूर को बोली ये बात

बता दे हालही में हिंदुस्तानी भाऊ ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे एकता कपूर पर जमकर बरसे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने बताया कि जबसे उन्होंने एकता के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है उन्हें लगातार कई बड़े बड़े लोगों के फोन आ रहे हैं। वे लोग मुझसे कह रहे हैं कि भाऊ जाने दो ना, खत्म करो। बैठकर बातें करते हैं। वे सभी फोन पर एकता कपूर को फेवर कर रहे हैं। हिंदुस्तानी भाऊ ने साफ कहा कि कोई बैठकर बात नहीं होगी। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर से कहो कि वे भारतीय सेना से माफी मांगे।

ये भी पढ़े: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के दर्शक हो जाइए तैयार, प्रोडूसर ने दी अच्छी ख़बर इस दिन से होगी शो की शूटिंग

इसके बाद एकता कपूर को मिले पद्म श्री सम्मान पर भी हिंदुस्तानी भाऊ ने सवाल उठाए है। हिंदुस्तानी भाऊ का कहना है कि एकता कपूर को किस बात के लिए भारत सरकार ने पद्म श्री अवॉर्ड दिया है। ऐसा क्या योगदान दिया है एकता कपूर ने देश के लिए। भाऊ ने एकता से पद्म श्री लौटाने की मांग की। हिंदुस्तानी भाऊ ने सरकार पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि आपको और कोई इंसान नहीं दिखते जो कि इन लोगों को ये सम्मान मिला है। सेना के जवान और उनके घरवालों को ये सम्मान मिलना चाहिए।

ये भी पढ़े: Tamasha Song: हिमांशी खुराना का नया गाना तमाशा का टीजर हुआ रिलीज, फैंस ने दिया जबरजस्त रिस्पॉन्स

बता दे इसके साथ ही सेना को अपमानित करने के आरोप में फिल्म निर्माता शोभा कपूर व एकता कपूर के खिलाफ बिहार के मुजफ्फपुर में भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिल कुमार सिंह ने बुधवार को सीजेएम कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों ने एक वेब सीरीज बनायी है। इसमें सेना के जवानों व उनकी वर्दी को तिरस्कृत किया गया है। मामले की सुनवाई 19 जून को होगी।

यहाँ देखे हिंदी रश का ताजा वीडियो: