होली के मौके पर कुछ इस तरह रंगे नजर आएं टीवी के सितारे, एरिका फर्नांडीस-पार्थ समथान का दिखा अलग अंदाज

टीवी के कई सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की 2 और नागिन 3 के कलाकारों के साथ होली का त्योहार मनाया।

होली के मौके पर टीवी सितारों की मस्ती ( फोटो इंस्टाग्राम)

21 मार्च को पूरा भारत होली का पवन पर्व माना रहा था। इसी बीच हमारे टीवी सितारे भी इस त्योहार को मनाते हुए नजर आएं। एकता कपूर ने अपनी होली इस बार कसौटी जिंदगी की 2 सीरियल और नागिन 3 की स्टार कास्ट के साथ मनाई। इस दौरान उनके साथ बिग बॉस 11 के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता भी नजर आएं। होली के मौके पर सभी सितारों ने खूब मस्ती की। इस बात का सबूत उनके द्वारा शेयर की गई तस्वीरें हैं।

टीवी के कई सितारों ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ  होली सेलिब्रेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एकता कपूर ने कसौटी जिंदगी की 2 और नागिन 3 के कलाकारों के साथ होली का त्योहार मनाया। रंगों के जश्न के इस शानदार दिन पर एकता ने एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान, करिश्मा तन्ना, पूजा बनर्जी, उर्वशी ढोलकिया, पर्ल वी पुरी के साथ खूब मस्ती की। इन सभी स्टार्स के साथ होली मनाते हुए विकास गुप्ता भी नजर आएं। इस दौरान सभी के चेहरे पर आई मुस्कान देखने लायक थी।  सोशल मीडिया पर शेयर की गई इनकी तस्वीरों लोगों ने काफी पसंद किया है।

यहां देखिए टीवी सितारों की होली…

आपको बताते चलें कि टीवी टीआरपी लिस्ट में इस वक्त सीरियल नागिन 3 और कसौटी जिंदगी की 2 काफी बेहतरीन पोजीशन पर बने हुए हैं। नागिन 3 सीरियल में जहां करिश्मा तन्ना की हाल ही में एंट्री हुई है। तो वहीं,  कसौटी जिंदगी की 2 सीरियल में कई ट्विस्ट एंड टर्न देखने को मिल रहे हैं। सीरियल के अंदर अब  एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है। वहीं एकता कपूर के सिर से एक बड़ी परेशानी खत्म हुई है। दरअसल कुछ वक्त से प्रॉड्यूसर एकता कपूर का एक शख्स पीछा कर रहा था। कई बार उस शख्स को पीछा न करने की चेतावनी दी गई लेकिन वो नहीं माना। ऐसे में उसकी इस हरकत को लेकर पुलिस में शिकायत की गई, जिसके बाद उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया।

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी हुई खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।