सीरियल इश्क में मरजावां के एक्टर अर्जुन बिजलानी करेंगे ये रिलयिटी शो होस्ट, दिखेगा जबरदस्त धमाल

इश्क में मरजावां एक्टर अर्जुन बिजलानी को टीवी स्क्रीन पर फिर से होस्ट करते देखना दिलचस्प होगा। किचन चैंपियंस के पहले 4 सीजन सफल रहे थे और आने वाला सीजन भी बहुत खास होगा।

रियलिटी शो होस्ट करेंगे अर्जुन बिजलानी (साभार-इंस्टाग्राम)

इश्क में मरजावां सबसे पसंदीदा और फेमस टीवी सीरियल में से एक है। इस सीरियल में एक्टर अर्जुन बिजलानी लोगों के दिलों पर राज करते हैं और लोग शो में उसके चरित्र को पसंद करते हैं। अलग-अलग कैरेक्टर, ऑन-स्क्रीन रोमांस और कुछ फेमस सीरियल के साथ अर्जुन ने टीवी इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है। वहीं, अर्जुन अब एक कुकिंग शो किचन चैंपियंस के आने वाले सीजन को होस्ट करने के लिए चुने गए हैं। अर्जुन ने इससे पहले डांस दीवाने ना्म के एक डांस रियलिटी शो को होस्ट कर चुके हैं।

अर्जुन बिजलानी को टीवी स्क्रीन पर फिर से होस्ट करते देखना दिलचस्प होगा। किचन चैंपियंस के पहले 4 सीजन सफल रहे थे और आने वाला सीजन भी बहुत खास होगा। किचन चैंपियंस दोपहर में आने की उम्मीद की जा रही है। इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इंडिया फ़ोरम में एक रिपोर्ट के अनुसार, अर्जुन पहले ही प्रोमो के लिए शूट कर चुके हैं। शो के कुछ स्टिल हैं जो इंस्टाग्राम पर छा रहे हैं। एक्टर हाल ही में अपने टीवी सीरियल इश्क में मरजावां की शूटिंग के लिए गोवा में थे और शूटिंग के स्थान पर उनके फैंस की भीड़ जुट गई।

एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और वह अपने फैंस के लिए तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं। निजी जीवन में एक्टर एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। वह एक प्यार करने वाले पति और एक जिम्मेदार पिता हैं। 2013 में अपनी लंबे समय से प्रेमिका नेहा स्वामी से शादी करने के बाद, इस जोड़े का परिवार 2015 में पूरा हुआ, जब उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ। इसके साथ ही इश्क में मरजांवा सीरियल में एक्टर अर्जुन बिजलानी की एक्टिंग का जलवा लोगों के दिलों में जबरदस्त तरीके से बरकरार है। इस समय उनके साथ एक्ट्रेस निया शर्मा नजर आ रही हैं।

यहां देखिए अर्जुन बिजलानी की तस्वीरें…

अपनी पत्नी के साथ अर्जुन बिजलानी

यहां देखिए टीवी की दुनिया से जुड़ी खबरें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।