इश्कबाज़ के इस सदस्य ने दी अपनी जान, सुसाइड नोट बरामद

इश्कबाज़ के प्रोड्यूसर ने 16वीं मंजिल से लगायी छलांग

इश्कबाज़ के प्रोड्यूसर ने 16वीं मंजिल से लगायी छलांग

स्टार प्लस के शो ‘इश्कबाज’ के एक अहम् सदस्य ने होली वाले दिन सुसाइड कर लिया| ये कोई और नहीं बल्कि इस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर संजय बैरागी थे| जिन्होंने शुक्रवार शाम को बिल्डिंग की 16वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी| संजय बैरागी मुंबई के मलाड के जनकल्याण नगर में रह रहे थे|

पुलिस को लगा था कि शायद ये कोई दुर्घटना होगी हालाँकि बाद में उन्हें संजय बैरागी का एक सुसाइड नोट मिला| सुसाइड नोट में लिखा था कि वह तनाव में थे| पुलिस अधिकारियों की माने तो उन्हें लगा कि शायद अचानक दिल का दौरा पड़ जाने की वजह से शायद उनका संतुलन बिगड़ा होगा और वो नीचे गिर गिर होंगे| हालाँकि सुसाइड नोट के बरामद होने के बाद यह बात साफ़ है कि यह आत्महत्या का मामला है|

एक वेबसाइट पर छपी रिपोर्ट्स की माने तो संजय पैसों की तंगी से गुजर रहे थे| यही नहीं बल्कि उन्होंने अपनी इस परेशानी को शो के प्रोड्यूसर गुल खान से भी बताई थी|

आपको बता दें खुदकुशी करने से पहले वह अपने दोस्तों और परिवारवालों के साथ होली भी खेलने गए थे| यही नहीं बल्कि उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी| हालाँकि इस बारे में जब गुल खान से पूछा गया तो उनका कहना था कि मुझे समझ नहीं आ रहा की इसपर क्या कमेन्ट करू| यह बहुत ही दुखद इंसिडेंट है| हम सभी शॉक हैं| समझ नहीं आ रहा इस पर क्या कहूँ|

आपको बता दें इश्कबाज़ टीवी का बहुत ही पॉपुलर शो है| इसमें नकुल मेहता और सुरभि चंदना के साथ-साथ कुनाल जयसिंह, मानसी पारेख जैसे कलाकर शामिल हैं| ये सीरयल कई बार टीआरपी की चार्ट में टॉप पर भी आ चूका है| ये शो न सिर्फ टीवी पर बल्कि ऑनलाइन भी खूब देखा जाता है|

वैसे देखना होगा कि पुलिस सुसाइड नोट के आधार आर किसे दोषी ठहराती है|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।