Munmun Dutta: मुनमुन दत्ता का पैपराजी पर फूटा गुस्सा, क्लास लगाते हुए कहा- ‘ये बेहूदा बातें बंद करो’

ITA Awards 2022 Munmun Dutta: टीवी की जानी मानी अदाकारा मुनमुन दत्ता हाल ही में भड़की हुई नजर आई. एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान मुनमुन पैपराजी की वाट लगाती नजर आई हैं.

Munmun Dutta

TV News: टीवी की जानी मानी अदाकारा मुनमुन दत्ता अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लेती हैं. कई सालों से मुनमुन को टीवी के सबसे पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में देखा जा रहा है. वहीं हाल ही में मुनमुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें वो मीडिया पर भड़की हुई नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मुनमुन बात करते-करते मीडिया की क्लास लगा देती हैं. यह भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण के साथ रणवीर सिंह ने की वादाखिलाफी, अमिताभ बच्चन के सामने किया था ये प्रॉमिस!

मुनमुन को आया गुस्सा 

दरअसल हाल ही में मुनमुन दत्ता एक अवॉर्ड शो में पहुंची थी इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. पहले तो उन्होंने अवॉर्ड शो को लेकर बात की और फिर वो मीडिया की वाट लगाती नजर आई. मुनमुन ने कहा कि, ‘ITA एक बहुत बड़ा ब्रांड है और इसका पार्ट बनकर हमेशा ही अच्छा लगता है’. वहीं इसके बाद मुनमुन कहती हुई नजर आई, ‘ ये जो पीछे से कमेंट करते हैं ना जो सुनाई देता है इनके वीडियो में बाद में. वो भी जरा बंद करे. बेहूदा जो कमेंट्स करते हैं ना. कम्यूनिटी ही ऐसी हो गई है आजकल’. यह भी पढ़ें: Varun Dhawan: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा ने किया वरुण धवन को इस फिल्म से रिप्लेस, वजह कर देगी हैरान

Munmun Dutta

वीडियो हुआ वायरल 

ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को विरल भयानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है. जिसपर जनता के जबरदस्त रिएक्शन आ रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘अरे मुनमुन जी इनता गुस्सा कहा लेकर जाएंगी’. एक यूजर ने लिखा, ‘बहुत घमंड आ गया है इनको’. वहीं कुछ लोगों ने मुनमुन का साथ देते हुए पैपराजी को खरी खोटी सुना डाली. बता दें, हाल ही में मुनमुन इंडियन टेलीविजन अवॉर्ड (Indian Television Awards) यानी की ITA अवार्ड्स में पहुंची थी. जहां पर उन्होंने अपने स्टाइल से लोगों का दिल जीता. इस दौरान मुनमुन ने नियोन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी. जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी. वैसे देखा जाए तो इससे पहले भी मुनमुन कई भार मीडिया पर भड़कती हुई नजर आ चुकी हैं.

यह भी पढ़ें: Year Ender 2022: आलिया भट्ट से लेकर सोनम कपूर तक के घर इस साल गूंजी नन्हे मेहमान की किलकारियां

बॉलीवुड और टीवी की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें:

Tanvi Sood :मेरा नाम तन्वी सूद है और मैं इस इंडस्ट्री में पिछले 6 साल से काम कर रही हूं. एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट होने के नाते मैं खबरों की परख रखती हूं और मुझे अपने काम से प्यार है. मुझे किताबें पढ़ना, कविताएं लिखना काफी पसंद है.