छोटे पर्दे पर पृथ्वीराज चौहान के रोल से फेमस हुए रजत टोकस अब बनेंगे फिल्म समीक्षक, इंस्टाग्राम पर किया ऐलान

'पृथ्वीराज चौहान' (Prithviraj Chouhan), 'जोधा अकबर' (Jodha Akbar), 'नागिन 3' (Naagin 3) जैसे कई सीरियल्स में अहम रोल निभाने वाले एक्टर रजत टोकस (Rajat Tokas) अब फिल्म समीक्षक बनेंगे।

रजत टोकस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी है फिल्मों की समीक्षा करने की बात।

छोटे पर्दे के एक्टर रजत टोकस (Rajat Tokas) की फैन फॉलोइंग पर किसी को कोई शक नहीं है। लड़कियां रजत की दीवानी हैं। यही वजह है कि जब भी वह कहीं बाहर नजर आते हैं तो लड़कियां उन्हें घेर लेती हैं। रजत के इर्द-गिर्द उनके साथ सेल्फी लेने वाली लड़कियों की लाइन लग जाती है। अपनी एक्टिंग से सभी के दिलों पर राज करने वाले रजत टोकस (Rajat Tokas) ने अब अभिनय के साथ-साथ फिल्मों की समीक्षा करने का भी फैसला किया है। उनकी इंस्टाग्राम स्टोरी तो कुछ ऐसा ही कहती है।

हाल ही में रजत टोकस (Rajat Tokas) ने इंस्टाग्राम पर अपना डेब्यू किया था। वह इसके जरिए फैंस से कनेक्ट हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर थोड़ा ही एक्टिव रहने वाले रजत अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में रजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो लिखा उससे जान पड़ता है कि अब से वह फिल्म समीक्षक की भूमिका भी अदा करेंगे।

देखें रजत टोकस ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर क्या लिखा…?

रजत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ‘अब से मैं जिन फिल्मों को देखूंगा अपने स्तर पर उनकी समीक्षा करूंगा। मेरी समीक्षा के मुख्य केंद्र में ये पॉइंट्स होंगे- परफॉर्मेंस, विजुअल, स्टोरी, एग्जीक्यूशन, ओवर ऑल, फिल्म में मुझे क्या पसंद आया और क्या नहीं..और ये फिल्म क्यों देखनी चाहिए।’ रजत इससे पहले भी कई बार फिल्मों को लेकर अपनी दीवानगी जाहिर कर चुके हैं। रजत छोटे पर्दे से निकलकर फिल्मों में लीड रोल भी करना चाहते हैं।

फिलहाल तो रजत का फोकस अपने पास मौजूद सीरियल्स पर हैं और वह उनमें बखूबी अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीत रहे हैं। बताते चलें कि छोटे पर्दे के चर्चित सीरियल ‘नागिन 3’ (Naagin 3) में रजत टोकस (Rajat Tokas) विक्रांत की भूमिका निभा रहे हैं। उनके किरदार को काफी पसंद किया जा रहा है। रजत ने बतौर बाल कलाकार छोटे पर्दे से ही अपने करियर की शुरूआत की थी। रजत ‘जोधा अकबर’ (Jodha Akbar), चंद्र नंदिनी (Chandra Nandini) जैसे पॉप्युलर सीरियल्स में भी मुख्य किरदारों में नजर आ चुके हैं।

देखें ये वीडियो…

देखें रजत टोकस की तस्वीरें और वीडियो…

राहुल सिंह :उत्तराखंड के छोटे से शहर हल्द्वानी से ताल्लुक रखता हूं। वैसे लिखने को बहुत कुछ है अपने बारे में, लेकिन यहां शब्दों की सीमा तय है। पत्रकारिता का छात्र रहा हूं। सीख रहा हूं और हमेशा सीखता रहूंगा।