जूही परमार को डॉक्टर ने दी थी गलत दवा, एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने बताई उस रात की पूरी कहानी

टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने हाल ही में बताया था कि कैसे वो होली के दिन मौत से मुंह से निकल कर बाहर आई हैं। अब उनकी दोस्त और एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने उस रात की पूरी कहानी बताई। उन्होंने बताया कि जूही के साथ क्या हुआ था।

जूही परमार और आश्का गोडारिया (फोटो:इंस्टाग्राम)

कुछ वक्त पहले ही टीवी एक्ट्रेस जूही परमार ने बताया था कि कैसे वो मौत से मुंह से निकल कर बाहर आई हैं। उन्होंने अपने इस बुरे पल को याद करते हुए कहा था कि उन्हें ऐसा महसूस होने लगा था कि वो पांच मिनट से ज्यादा जिंदा नहीं बच पाएंगी। अपना ये खतरनाक अनुभव एक्ट्रेस से सोशल मीडिया के जरिए सबके साथ शेयर किया।

खैर, अब ये एक्ट्रेस सही सलामत और स्वस्थ हैं। पर उस दिन वाकई में क्या हुआ था और जूही परमार किस मुसीबत से गुजरी थी ये उनकी दोस्त आश्का गोराडिया ने हाल ही में शेयर किया है। उन्होंने बताया कि उस दिन हुआ क्या था और कैसे गलत दवा की वजह से उनकी दोस्त की तबीयत और बिगड़ गई। आप भी जानिए उस रात की पूरी बात।

क्या हुआ था जूही परमार के साथ उस रात
सीरियल डायन में नजर आने वाली एक्ट्रेस आश्का गोराडिया ने बात करते हुए बताया, ‘होली वाली रात मैं, मेरे पति और जूही बातें कर रहे थे। तभी अचानक जूही परमार बैचेनी जैसा महसूस करने लगी। उसे खट्टी डकारे आई। ज्यादा झुके रहने की वजह से उल्टी उसके नाक से होकर आने लगी और वो सांस नहीं ले पा रही थी। हम उसे पास के अस्पताल में लेकर गए। हमें लगा कि इलाज चलने से उसे आराम मिलेगा। लेकिन हमें क्या मालूम था कि होनी को कुछ और मंजूर है।

जब एक गलती की वजह से बिगड़ गई और तबीयत
आश्का ने आगे बात करते हुए बताया, ‘उस पल को जूही कभी नहीं भूला पाएगी। वो नहीं चाहती थी कि उसकी बेटी को तबीयत के बारे में पता चला। हॉस्पिटल में जूही को गलत दवा दे दी गई। इससे उसके नाक की नली सूखने लगी। इस वजह से उसे सांस लेने में और तकलीफ होने लगी। वो सांस लेने के लिए छटपटाने लगी। ये देखकर मैं वहां के स्टाफ पर चिल्लाने लगी। लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। हमने बिना देरी किए उसे वहां से दूसरे अस्पताल ले गए।’

इसके बाद जूही का इलाज कोकिलाबेन अंबानी हॉस्पिटल में हुआ और सही ट्रीटमेंट मिलने की वजह से उनकी हालात में सुधार हुआ। आपको बता दें कि अब ये एक्ट्रेस स्वस्थ हैं। एक्ट्रेस जूही परमार ने सचिन श्रॉफ से साल 2009 में शादी की थी। शादी के लगभग 10 साल बाद जूही ने सचिन से तलाक ले लिया। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी बेटी के साथ रह रही हैं।

वीडियो में देखिए कैसे लिप सर्जरी ने आश्का गोराडिया का चेहरा बिगाड़ दिया…

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।