इस शख्स के हुनर के कायल हुए कॉमेडियन कपिल शर्मा, अपने स्टेज पर बुलाकर कराया परफॉर्मेंस

कपिल शर्मा की नजर शो के दौरान उस्मान पर चली जाती है। वो उस्मान को देखकर कहते है कि क्या पर्सनालिटी है आपकी। इसके बाद उस्मान शो में सिद्धू की जगह आई अर्चना पूरन सिंह के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते है।

द कपिल शर्मा शो में उस्मान भारती ( फोटो साभार - यूट्यूब क्लिप)

हुनर की पहचान कभी भी किसी भी जगह हो जाती है। इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण बना द कपिल शर्मा शो सीजन 2। जी हां, कपिल शर्मा शो में उस्मान भारती नाम का एक आदमी आया था, जिसकी कॉमेडी और हुनर को देखकर कपिल शर्मा भी हैरान रह गए थे। इतना ही नहीं कपिल शर्मा को उस्मान इतने पसंद आए कि उन्होंने उसे स्टेज पर बुलाया और एक बाइक गिफ्ट में दी। उस्मान में इतना टैलेंट था की अपनी फिल्म लुका छुपी के प्रमोशन के लिए आए कार्तिक आर्यन और कृति सेनन भी उनके फैन बन गए।

कपिल शर्मा की नजर शो के दौरान उस्मान पर चली जाती है। वो उस्मान को देखकर कहते है कि क्या पर्सनालिटी है आपकी। इसके बाद उस्मान शो में सिद्धू की जगह आई अर्चना पूरन सिंह के साथ फ्लर्ट करने की कोशिश करते है। कपिल उस्मान को याद दिलाते हैं कि अर्चना के साथ फ्लर्ट करना उन्हें कितना भारी पड़ सकता है। कपिल शर्मा उस्मान से पूछते है कि वो कहां से आएं है। इसके जवाब में उस्मान बताते है कि वो जिला मुरादाबाद यूपी से है। कपिल उनसे कहते है कि उन्होंने जो हैट पहनी हुई है वो उन्हें कहां से मिली। उस्मान बताते है कि वो एक स्टेज शो करने गए थे मुंबई में वह से उन्हें ये हैट मिली है।

इसके बाद उस्मान आगे कहते है कि वो कपिल शर्मा के बहुत बड़े फैन है, यदि कोई लड़की उनकी तारीफ करेगी तो किसी तरह से करेगी। इस दौरान उस्मान लड़की की आवाज में कपिल की तारीफ करते है। कपिल उस्मान से पूछते है कि वो कोई मिमिक्री कर लेते है, जिसके जवाब में उस्मान उन्हें एक एक्ट करके दिखाते है। बीच में एक्ट रुकवाते हुए कपिल उस्मान को सेट पर बुलाते है और फिर से एक्ट करने के लिए कहते है। कपिल के साथ-साथ लुक छुपी के स्टार को उस्मान का एक्ट काफी पसंद आता है। कपिल शर्मा उस्मान से इतने खुश होते है कि वो उन्हें गिफ्ट में एक बाइक देते हैं। इनाम में बाइक को पाकर उस्मान काफी खुश हो जाते हैं। कपिल  शर्मा ने अपने शो के दौरान दिखाया कि इंसान की कदर उसके हुनर से ही होती है।

यहां देखिए उस्मान का पूरा वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।