PHOTOS: शादी के पहले फिट हो गए कपिल शर्मा, पुराने अंदाज़ में आये नज़र

कपिल शर्मा का फिट अंदाज़ देखकर हो जायेंगे हैरान, यहां देखिये Latest PHOTOS

कपिल शर्मा का फिट अंदाज़ देखकर हो जायेंगे हैरान, यहां देखिये Latest PHOTOS

कपिल शर्मा अक्सर खबरों का हिस्सा बने होते है| कुछ समय पहले वो तब खबरों में आ गए थे जब में आ गए थे जब काफी समय बाद उन्हें एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था| अपने बढ़े हुए वजन की वजह से कपिल शर्मा को कई बार हेटर्स ट्रोल भी झेलना पड़ा था| हालाँकि अब कपिल शर्मा की नई तस्वीरें सामने आयी है जिसमें अब वो दोबारा फिट नज़र आ रहे हैं| कपिल शर्मा के लिए पिछला कुछ समय कई उतार चढाव भरा रहा था| हालाँकि गिरने के बाद वो संभल गए है| हालाँकि अब उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू कर दिया है| कपिल शर्मा अपने सोशल मीडिया पर कई तसवीरें पोस्ट करते हैं जिसमें वो जिम करते हुए नज़र आते हैं| साथ ही साथ कपिल शर्मा खाने की तस्वीरों को भी सोशल मीडिया पर शेयर करते है|

आपको बता दें जल्द ही कपिल शर्मा अपनी गर्लफ्रेंड गिन्नी के साथ 12 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं| यही नहीं बल्कि नए साल के साथ कपिल शर्मा का नया शो भी आने वाला है| ऐसे में जो भी कपिल शर्मा को छोटे परदे पर मिस कर रहा था उन्हें अब और जयादा इंतज़ार करने की जरुरत नहीं होगी|

आपको बता दें कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच फ्लाइट में लड़ाई हो गयी थी| इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया| इसके अलावा कपिल शर्मा का साथ अली असगर, सुगंधा मिश्रा, उपासना सिंह समेत कई और कलाकारों ने भी छोड़ दिया| इसके बाद कुछ समय बाद वो शो बंद हो गया|

कुछ समय बाद कपिल शर्मा एक नया शो लेकर आये जिसमें उनके साथ नेहा पेंडसे और कीकू शारदा थे| हालाँकि ये शो सिर्फ दो एपिसोड का ही था| कपिल शर्मा की तबियत बिगड़ गयी जिसके बाद कई बॉलीवुड के बड़े सितारों को कपिल शर्मा का इंतज़ार करना होता था| ऐसे में कपिल शर्मा को फैमिली टाइम विथ कपिल शर्मा को दो हफ़्तों बाद ही बंद करना पड़ गया|

 

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।