कपिल शर्मा से आगे निकले सुनील ग्रोवर, नए शो में आयेंगे नज़र

कपिल शर्मा का शो बंद वहीँ सुनील ग्रोवर, नए शो में आयेंगे नज़र

कपिल शर्मा का शो बंद वहीँ सुनील ग्रोवर, नए शो में आयेंगे नज़र

कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच की कंट्रोवर्सी भले ही बीती बात हो गयी हो हालाँकि दोनों ने अब भी एक दुसरे से दूरी बनायीं हुई है| एक तरफ जहाँ कपिल शर्मा का नया शो आते ही बंद हो गया वहीँ सुनील ग्रोवर एक के बाद एक कई सारे शो में नज़र आ रहे हैं| यही नहीं कपिल शर्मा को हाल में देखकर तो ऐसा लगता है जैसे वो अभी कुछ समय तक नए शो के साथ वापसी नहीं करने वाले हालाँकि उन्होंने अपने फैन्स को नए शो का भरोसा जरुर दिलाया है| वहीँ अब सुनील ग्रोवर आपको फिर से छोटे परदे पर दिखने वाले हैं। लेकिन ये उनका कोई अपना शो नहीं होगा बल्कि सुनील ग्रोवर सलमान खान के साथ उनके शू दस का दम में नज़र आने वाले हैं| सुनील ग्रोवर सलमान खान के शो दस का दम में अगले सोमवार और मंगलवार को स्पेशल गेस्ट के तौर पर एंट्री लेने वाले हैं|

लंबे समय से कपिल शर्मा कहीं नज़र नहीं आ रहे थे। उन्होंने अपने सभी कामों से ब्रेक ले रखा था। यहां तक की सोशल मीडिया पर भी उनकी कोई ख़ास हलचल नहीं दिखाई दी। एक ओर उनके शो का बंद होना तो वहीं दूसरी तरफ उनके डिप्रेशन की खबरों ने मीडिया में काफी सुर्खियां बटोरी। वहीं अब ठीक एक साल बाद कपिल शर्मा का पहला लुक सामने आया है जिसमें उन्हें देखकर पहचानना मुश्किल हो जाएगा।

जी हां, लेटेस्ट अपडेट यह है कि मंगलवार देर शाम कपिल शर्मा मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किये गए, जो आप इन तस्वीरों में देख सकते हैं। कपिल शर्मा के इन तस्वीरों की बात करें तो वो थोड़े बदले-बदले से नज़र आ रहे हैं! पहली नज़र में ही यह समझा जा सकता है कि उनका वजन काफी बढ़ गया है। उनकी यह तस्वीरें यक़ीनन चौंकाती भी है। जबकि कपिल काफी मोटे और शक्ल बीमार से नजर आ रहे हैं। बता दें कि पिछले एक साल से कपिल जिस दौर से गुजर रहे हैं, वो उनके चेहरे पर दिख रहा है। इसके बाद कपिल के शराब पीने की खबरें आने लगीं। यहां तक की कपिल को लोगों के सामने ये खुद कहना पड़ा कि वह शराबी हो गए हैं। कपिल का ये हाल देखकर ऐसा लग रहा था कि उनका डाउनफॉल शुरू हो गया है।

वैसे सुनील का करियर तो चल पड़ा है अब देखना है कि कपिल दोबारा कबतक फॉर्म में आते हैं|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।