द कपिल शर्मा शो: वीडियो चैट में यूं सरेआम दीपिका पादुकोण को ‘किस’ देते रहे रणवीर सिंह, देखिए ये वीडियो

कपिल शर्मा के साथ रणवीर सिंह - दीपिका पादुकोण की खूब जमती हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के मुंबई वाले रिसेप्शन में रणवीर और अपनी पत्नी दीपिका  के साथ पहुंचे हुए थे।

कपिल शर्मा के शो पर रणवीर सिंह और आलिया भट्ट (फोटो इंस्टाग्राम)

रणवीर सिंह और आलिया भट्ट अपनी अपकमिंग फिल्म गल्ली बॉय के प्रमोशन में बुरी तरह व्यस्त हैं। हर एक मंच पर ये कलाकार अपनी फिल्म का प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। टीवी जगत के दर्शकों तक अपनी फिल्म की खासियत पहुंचाने के लिए रणवीर सिंह और आलिया भट्ट कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में भी नजर आए। जैसे ही कपिल शर्मा ने सामने बैठे ऑडियंस से रणवीर और आलिया का परिचय दिया तो पाया कि रणवीर सिंह अपने फोन पर लगे हुए हैं और सोफे पर बैठे हुए हैं। जैसे ही कपिल ने उन्हें टोका वैसे ही रणवीर ने अपने बन्दे को अपना फोन दे दिया और फुर्ती के साथ ऑडियंस के सामने खड़े हो गए। बाद इ कपिल शर्मा ने रणवीर सिंह से पूछा कि आप किसके साथ व्यस्त थे तो रणवीर ने कहा ‘तुम्हारी मुंह बोली बहन के साथ’। बता दें कि एक छोटी सी क्लिप कपिल शर्मा के शो की वायरल हुई है जिसमे ये सारी चीजे देखी जा रही है। शो के बीच में ही कपिल शर्मा को रणवीर सिंह ने बताया कि वे अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ वीडियो चैट कर रहे थे और बहुत सारे किसिंग के सिम्बॉल भी भेजे।

देखें कपिल शर्मा के शो पर रणवीर सिंह का वीडियो 

अक्सर ही अपने शो में कपिल शर्मा अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को अपना क्रश बताते रहते हैं और उन्हें प्यार से दीपू कह कर बुलाते थे। लेकिन दीपिका पादुकोण ने मजाकिया तौर पर एक बात साफ़ कर दी है कि वे कपिल शर्मा की बहन हैं और कप्पू को भाई मानती हैं। तब से ही रणवीर सिंह कपिल शर्मा के साथ जीजा-साले का रिश्ता निभाते रहते हैं।

कपिल शर्मा के साथ रणवीर सिंह – दीपिका पादुकोण की खूब जमती हैं। हाल ही में कपिल शर्मा के मुंबई वाले रिसेप्शन में रणवीर और अपनी पत्नी दीपिका  के साथ पहुंचे हुए थे। दीपिका इस समय मेघना गुलजार की फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं। दीपिका को मामी फिल्म फेस्टिवल का अध्यक्ष भी बना दिया गया है जिस पद पर पिछले 4 सालों से आमिर खान की पत्नी किरण राव वराजमान थीं।

देखें कपिल शर्मा की तस्वीरें

 

धर्मेंद्र दुबे :मेरा नाम धर्मेंद्र दुबे है। फिल्म जगत की खबरें आप तक पहुंचना मेरा काम है। अजय देवगन ने मेरे लिए कहा था, 'तुम एक अच्छे पत्रकार ही नहीं बल्कि एक अच्छे इंसान भी हो'।