कपिल शर्मा टीवी पर करेंगे धमाकेदार वापसी, इस कट्टर दुश्मन से मिलाएंगे हाथ 

कपिल शर्मा के फैंस के लिए है खुशखबरी, इस दिन टीवी पर होगी इनकी वापसी

कपिल शर्मा के फैंस के लिए है खुशखबरी, इस दिन टीवी पर होगी इनकी वापसी

अभी कुछ दिनों पहले ही हमने आपको बताया था कि अक्टूबर में कपिल शर्मा टीवी पर अपनी धमाकेदार वापसी करने वाले है| वहीँ अब बॉम्बे टाइम्स की एक रिपोर्ट की माने तो कपिल अपने नए शो के लिए कृष्णा अभिषेक से हाथ मिला सकते हैं| बता दें दोनों को कॉमेडी के फिल्ड में कट्टर दुश्मन माना जाता है| बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच काफी तनातनी भी चल रही थी | अब ऐसे में इस खबर से तो यही लगता है कि दोनों जल्द से जल्द इस दुश्मनी को खत्म करना चाहते हैं| रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा ने इस प्रोजेक्ट के लिए हाँ कर दिया है| वहीँ ऐसी भी रिपोर्ट्स है कि इस नए शो में कपिल शर्मा के साथ भारती सिंह भी इस शो में नज़र आ सकती है|

लेकिन उससे पहले कॉमेडी किंग कपिल शर्मा जल्द ही कमबैक करने जा रहे हैं| लेकिन वो कॉमेडियन या एक्टर नहीं बल्कि प्रोड्यूसर के तौर पर लौटने वाले है| जी हाँ! हमने आपको बताया था कि जल्द ही कपिल शर्मा ‘सन ऑफ मनजीत सिंह’ नाम की फिल्म को प्रोड्यूस करने वाले हैं| हालाँकि इसके अलावा एक और वजह है कि कपिल शर्मा ख़बरों में बने हुए हैं| दरअसल हाल ही में कपिल शर्मा की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं| इन तस्वीरों में कपिल रक्षाबंधन मनाते नजर आ रहे हैं| उनकी ये तसवीरें देखते ही देखते वायरल हो गयी|

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, कपिल डिप्रेशन में चले गए थे। शो के साथ-साथ उन्होंने अपने करीबी दोस्तों को भी खो दिया था। बीमारी के चलते कपिल मीडिया और मुंबई दोनों से दूर गए। लेकिन अपनी बीमारी का इलाज करवा कपिल वापस मुंबई लौट आए हैं। बीते दिनों खबर थी कि कपिल सलमान के साथ फिल्म शेरखान में नजर आने वाले हैं। पर कपिल ने इन सब अफवाहों से इंकार कर दिया। कपिल अब अपनी हेल्थ पर ध्यान दे रहे हैं|

क्या आप इस जोड़ी को साथ देना चाहेंगे? नीचे कमेंट्स में बताइये|

श्रेया दुबे :खबरें तो सब देते हैं, लेकिन तीखे खबरों को मजेदार अंदाज़ में आपतक पहुंचाना मुझे बहुत अच्छा लगता है। पिछले चार साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में हूं। कुछ नया सीखने की कोशिश कर रही हूं। फिलहाल इंटरनेट को और एंटरटेनिंग बना रही हूं।