‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ में हुआ कुछ ऐसा, थर-थर कांपने लगे करण जौहर-मलाइका अरोड़ा

इंडिया गॉट टैलेंट शो में जज करण जौहर, मालिका अरोड़ा और किरण खेर कुर्सी छोड़कर भागने पर हुए मजबूर...

इंडियाज गॉट टैलेंट में इस बार कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसने सभी जज के होश उड़ा दिए हैं। हुनर और करतबों से भरे इस शो में जज करण जौहर, मलाइका अरोड़ा और किरण खेर अपनी कुर्सी छोड़कर भागने पर मजबूर हो जाएंगे। शो में इस बार एक ऐसा एक्ट किया जाएगा जोकि सही में काफी डरावना होगा। एक्ट में उन सभी भुतिया चीजों को दर्शाया जाएगा, जोकि किसी की भी सांस थमाने के लिए काफी होगा।

दरअसल कलर्स टीवी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इंडियाज गॉट टैलेंट के आने वाले एपिसोड का एक वीडियो शेयर किया गया है। कैप्शन के तौर पर उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- देखे इंडियन टेलीविजन का अब तक का सबसे डरावना एक्ट बाय गुंजन, सिर्फ कलर्स पर शनिवार और रविवार 10 बजे।’

वीडियो की शुरुआत में दिखाया जाता है कि गुंजन एक कुर्सी पर बिल्कुल उसी अंदाज में बैठी होती है जिसे की हॉलीवुड की स्केरी मूवी एनाबेल डॉल बैठी होती है। इसके बाद वह अपना शरीर पूरी तरह से मोड़ लेती जिसे देख मालिका के मुंह से बाप रे निकल जाता है। इसके बाद वीडियो में गुंजन जज की के टेबल पर आकर एक्ट करती हुई दिखाई देती हैं। गुंजन की डरावनी हरकतों को देख किरण खेर अपना मुंह छुपा लेती हैं। वहीं, करण जौहर कुर्सी से उठ जाते है। इस एक्ट को करने वाली गुंजन की उम्र 12 साल की है और वह नागपुर की रहने वाली है।

देखें गुंजन का एक्ट…

इंडियाज गॉट टैलेंट हर शनिवार से शुक्रवार रात आठे बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है। इस शो के शुरु होने से पहले कई प्रोमो और पोस्टरों को रिलीज किया जा चुका है। कर्लस टीवी के ट्वीटर अकाउंट पर शो से जुड़े हर एक वीडियो को शेयर किया जाता है। इससे पहले आर्ट ऑफ बेलेंस का एक वीडियो इंडिया गॉट टैलेंट का कलर्स ने शेयर किया था। उसमें दिखाया गया कि कैसे एक जहाज पर बैलेंस करते हुए कंटेस्टेंट अपना स्टंट कर रहें हैं। इस दौरान परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर अपनी फिल्म नमस्ते इंग्लैंड का प्रमोशन करने आए थे।

देखें बेलेंस एक्ट…

ये वीडियो भी देखें…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।