करण ओबेरॉय रेप केस में आया नया मोड़, वकील ने अपनी क्लाइंट पर ही करवाया जानलेवा हमला

करण ओबेरॉय रेप केस (Karan Oberoi Rape Case) पुलिस ने कहा कि वह वकील अली काशिफ खान की तलाश कर रहे हैं। इस हमले का मास्टरमाइंड होने का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार को पुलिस ने चारों हमलावरों को गिरफ्तार किया।

  |     |     |     |   Updated 
करण ओबेरॉय रेप केस में आया नया मोड़, वकील ने अपनी क्लाइंट पर ही करवाया जानलेवा हमला
पीड़िता शरीर पर हमले का निशान और करण ओबेरॉय। (फोटोः ट्विटर)

करण ओबेरॉय रेप केस (Karan Oberoi Rape Case) में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। बीते दिन खबर आई थी कि शिकायतकर्ता महिला पर चाकू से हमला करने के आरोप में पुलिस ने 4 लोगों को गिफ्तार किया था। जांच के दौरान, पुलिस ने कहा था कि पर्याप्त सबूत नहीं हैं जो साबित करते हैं कि हमला करण ओबेरॉय रेप केस से जुड़ा था। लेकिन नया मोड़ आपको हैरानी में डाल देगा। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता महिला पर हमला उनके वकील अली काशिफ खान के कहने पर किया है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस (Mumbai Police) ने कहा कि वह वकील अली काशिफ खान की तलाश कर रहे हैं। इस हमले का मास्टरमाइंड होने का खुलासा उस वक्त हुआ जब गुरुवार को पुलिस ने चारों हमलावरों को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को वकील ने किसी भी कॉल का जवाब नहीं दिया। उसका मोबाइल स्विचऑफ जा रहे हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान जिशान अंसारी और अल्तमश, जितिन संतोष कुरियन और अराफत अहमद अली के रूप में हुई है। सभी स्टूडेंट्स हैं।

वकील की गिरफ्तारी के बाद पता चलेगा सच

पुलिस का कहना है कि इनमें से एक वकील का रिश्तेदार है। वकील के दूर के रिश्तेदार ने बताया कि वकील ने अपनी क्लाइंट पर हमला करवाने और धमकी देने का काम इन चारों को दिया था। पुलिस का कहना है कि अपनी क्लाइंट पर हमला करवाने का मकसद वकील की गिरफ्तारी के बाद ही पता चलेगा। करण ओबेरॉय  (Karan Oberoi) पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला पर हमला करने की प्लानिंग हमला करने से 4-5 दिन पहले हुई थी। हमलावरों को महिला के मॉर्निंग वॉक की खबर रही थी।

पूजा बेदी ने किया रेप के आरोपी टीवी एक्टर करण ओबेरॉय का सपोर्ट

यहां देखिए, करण ओबेरॉय ने शादी का झांसा देकर किया रेप, वीडियो बनाकर वसूले पैसे…

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: रमेश कुमार

जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।

ramesh.kumar@hidirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply