Karan Oberoi Rape Case: एक्टर की सपोर्ट में आई दोस्त सोनाली सिंह ने कहा- लड़की शादी के लिए बनाती थी दबाव

करण ओबेरॉय पर कुछ वक्त पहले एक लड़की के रेप और ब्लैकमेल का आरोप लगा था। अब उनके सपोर्ट में उनकी दोस्त सोनाली सिंह उतरती नजर आई हैं। उन्होंने बताया कि करण ऐसा कुछ नहीं कर सकते हैं। लड़की उन पर शादी के लिए दबाव बनाती थी।

करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगानी वाली महिला कानून के शिंकजे में (फोटो: इंस्टाग्राम)

कुछ वक्त पहले ही एक्टर और बैंड ऑफ बॉयज जैसे बैंड के मेंबर रह चुके हैं करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर एक महिला के रेप और ब्लैकमेल करने का आरोप लगा था। उनपर पर मुंबई के ओशिवारा पुलिस थाने में सेक्शन 376, और 384 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि करण ने शादी का झांसा देकर इस महिला का रेप किया।

भले इस मामले पर अभी एक्टर ने कुछ न कहा हो, लेकिन डिजाइनर सुभाष सिंह की बेटी सोनाली सिंह (Sonali Singh) ने करण के पक्ष में बात रखते हुए उन्हें निर्दोष बताया है। एंटरटेंनमेंट वेबसाइट स्पॉटब्वॉय से बात करते हुए सोनाली ने कहा, ‘मेरा दोस्त करण ऐसा कुछ भी नहीं कर सकता है। मैं उन्हें लंबे वक्त से जानती हूं।’ आगे उन्होंने कहा-

करण हमेशा सिर्फ काम पर फोकस करते हैं। उनके खिलाफ दर्ज हुए केस बिल्कुल सही नहीं है। मैं और करण एक वेब सीरिज के वक्त दोस्त बने थे। मैंने उन्हें इस वेब सीरिज के लिए स्टाइल किया था। कुछ वक्त से करण काफी डिस्टर्ब रह रहे थे। उन्होंने बताया था कि एक लड़की उन्हें एक साल से तंग कर रही है। मीटू मूमेंट आने के बाद वो और डिस्टर्ब हो गए थे।

जब सोनाली से पूछा गया कि क्या करण ओबेरॉय ने कभी उन्हें ये बताया था कि वो लड़की उन्हें किस तरह टॉर्चर करती थी। इस पर सोनाली ने कहा, ‘ज्यादा कुछ तो नहीं पता, लेकिन उन्होंने बताया था कि वो लड़की उन पर शादी के लिए दबाव बनाती थी।’ गौरतलब हो कि करण सीरियल ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ के वक्त मोना सिंह (Mona Singh) को डेट कर रहे थे। सोनाली ने उन दोनों को लेकर कहा-

करण और मोना के ब्रेकअप के बाद भी एक्टर ने कभी उनके बारे में कुछ बुरा नहीं कहा। कभी अगर मोना सिंह की बातें भी उठती थी, तो वो उनके बारे में काफी इज्जत से बातें करते थे। करण कभी लड़कियों को लेकर कुछ बुरा नहीं कहते हैं। वो एक जेंटलमैन हैं।

कवच 2 को लेकर एकता कपूर हुई एक्ट्रेस मोना सिंह से नाराज, सोशल मीडिया के जरिए खुद बताई इसकी वजह

जागृति प्रिया :मुझे एंटरटेंमेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ, ट्रेंड और ब्यूटी की खबरें लिखना पसंद है। पाठकों को इनसे जुड़ी खबरों से अवगत कराती हूं। मैंने पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन करने के बाद माखनलाल यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म किया है।