Karan Oberoi Rape Case: करण ओबेरॉय केस में आया नया मोड़, रेप का आरोप लगाने वाली महिला को पुलिस ने किया अरेस्ट

करण ओबेरॉय रेप केस मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने करण ओबेरॉय पर रेप का अरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर करण ओबेरॉय पर झूठा केस लगाने का आरोप है।

करण ओबेरॉय पर रेप का आरोप लगानी वाली महिला कानून के शिंकजे में (फोटो: इंस्टाग्राम)

वक्त बीतने के साथ-साथ करण ओबेरॉय रेप केस (Karan Oberoi Rape Case) मामले में आए दिन नया मोड़ आ रहा है। मुंबई की ओशिवारा पुलिस ने करण ओबेरॉय पर रेप का अरोप लगाने वाली महिला को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर करण ओबेरॉय पर झूठा केस लगाने का आरोप है और 25 मई को मॉर्निंग वॉक के दौरान खुद पर फर्जी हमला करवाने का आरोप है। हालांकि इन आरोपों को खारिज कर खुद बेगुनाह बता रही हैं।

आपको बता दें कि महिला पर 25 मई को मॉर्निंग वॉक के दौरान चार लोगों ने हमला किया था और उस पर तेजाब फेंकने की धमकी पर दी थी। हमलावरों ने महिला के हाथ पर चाकू भी मारा था, जिससे चोट भी आई थी। हमलावरों ने महिला पर कई पर्चियां फेंकी थी, जिसमें करण ओबेरॉय (Karan Oberoi) पर लगाए केस को वापिस लेने के लिए धमकी दी गई थी। पुलिस ने 27 मई को इन सभी हमलावरों को पकड़ लिया था।

महिला ने ही खुद पर करवाया हमला

हमलावरों के मिलने पर इस केस में नया ट्विस्ट आया। इन हमलावरों में एक महिला के वकील का कजिन था। इसने इस हमले को प्री-प्लान बताया था और इस काम के लिए उन्हें 10 हजार रुपए भी मिले थे। हमलावरों की गिरफ्तारी के बाद से ही महिला का वकील फरार चल रहा था, लेकिन बाद में उसने खुद को पुलिस के सामने आत्मसर्पण कर दिया और महिला पर ही आरोप लगाया कि उसने ही हमलावरों को ये सब करने के लिए कहा था।

वकील ने लगाए महिला पर आरोप

हालांकि महिला ने अपने ऊपर लग रहे इन आरोपों को खारिज किया है। महिला का कहना है कि उसने कमिश्नर और ओशिवारा पुलिस (Oshiwara Police) को इस मामले में लिखित अपनी बेगुनाही लिखी है। इतना ही नहीं महिला ने वकील पर आरोप लगाया है कि वह उसे फंसाने की कोशिश कर रहा है।

पूजा बेदी ने किया रेप के आरोपी टीवी एक्टर करण ओबेरॉय का सपोर्ट

करण ओबेरॉय पर महिला ने लगाया था रेप का आरोप, देखिए वीडियो…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।