दिव्यांका त्रिपाठी की जगह अब द वॉइस इंडिया को होस्ट करेंगे करण वाही, सामने आई ये बड़ी वजह

द वॉइस इंडिया का हिस्सा बनने पर करण वाही ने कहा कि मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे इन एपिसोड्स के लिए एंकरिंग और शूटिंग करना बहुत पसंद है।

द वॉइस इंडिया को होस्ट करेंगे करण वाही ( फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

स्टार प्लस पर आने वाले रियलिटी शो द वॉइस इंडिया में अब दिव्यांका त्रिपाठी नजर नहीं आने वाली है। एक्ट्रेस की जगह अब इस शो को होस्ट करते हुए एक्टऱ करण वाही नजर आएंगे। एक्टर ने इस शो को होस्ट करने पर अपनी खुशी जताते हुए कई बातें कही हैं। दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी कुछ पर्सनल कमिटमेंट के चलते अब ये शो होस्ट नहीं करने वाली हैं।

द वॉइस इंडिया का हिस्सा बनने पर करण वाही ने कहा…

मैं इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। मुझे इन एपिसोड्स के लिए एंकरिंग और शूटिंग करना बहुत पसंद है। इस शो के कंटेस्टेंट बहुत प्रतिभाशाली हैं और उन्हें लाइव सुनना एक सम्मान की बात है। द वॉयस ऑफ इंडिया फरवरी में आया था और ये स्टार प्लस  पर प्रसारित होता है।

एक्टर करण वाही अपनी  एक्टिंग के साथ-साथ होस्टिंग स्किल्स के लिए भी जाने जाते हैं। एक्टर ने डांस  रियलिटी शो नच बलिए के दो सीजन को होस्ट किया है।  करण वाही, मंदिरा बेदी के साथ सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल जूनियर को होस्ट कर चुके हैं। टीवी शो के अलावा एक्टर कई अवॉर्ड फंक्शन को भी होस्ट कर चुके हैं।

बताते चलें कि करण वाही बॉलीवुड फिल्म ‘हेट स्टोरी 4 में भी नजर आ चुके हैं। ऐसे  में एक्टर करण वाही को फिर से होस्ट करते देखना उनके फैंस के लिए एक खुशी की बात होगी। भले ही द वॉइस इंडिया शो टीआरपी लिस्ट में कुछ खास धमाल नहीं मचा रहा है, लेकिन वो लोगों के दिल में अपनी खास जगह बनाने में सफल रहा है।

यहां देखिए करण वाही से जुड़ा हुआ वीडियो…

 

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।