Bigg Boss 12 में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वालो में से एक है करणवीर बोहरा, हुई धमाकेदार एंट्री

सलमान खान ने खोला सदस्य नम्बर वन का राज़, कोई और नहीं बल्कि करणवीर बोहरा है|

  |     |     |     |   Updated 
Bigg Boss 12 में सबसे ज्यादा फीस वसूलने वालो में से एक है करणवीर बोहरा, हुई धमाकेदार एंट्री
सलमान खान ने खोला सदस्य नम्बर वन का राज़, कोई और नहीं बल्कि करणवीर बोहरा है|

आज से सलमान खान का शो बिग बॉस सीजन 12 शुरू हो गया है। इस शो के अंदर 12 में से 6 सेलिब्रटि और 7 कॉमनर जोड़ी का तड़क लगने वाला हैं। इस बार के सीजन 12 में नागिन सीरियल के एक्टर करणवीर बोहरा ने एंट्री मार ली हैं। उन्‍होंने देखा है जब से तुझको… गाने पर परफॉर्म किया है।

आइए जानते है करणवीर बोहरा से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें –

करणवीर शादीशुदा हैं और उनकी दो प्यारी जुड़वा बेटियां भी हैं। बेला और विएना का पहला जन्मदिन 22 अक्टूबर को मुंबई के एक होटल में करणवीर ने बेहद ही शानदार तरीके से मनाया था। वह अकसर अपनी बेटियों की प्यारी और शरारत से भारी वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा करते रहते हैं।

कई बार ठुकराया बिग बॉस का ऑफर
इससे पहले करणवीर बोहरा कई बार बिग बॉस का ऑफर ठुकराया है हालाँकि अब वो जल्द ही इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं| इस शो में उनकी जोड़ी दीपिका ककर के साथ बनने वाली है | अपने करियर की शुरूआत करणवीर ने तेजा फिल्म के साथ की थी। साथ ही करणवीर बोहरा कसौटी जिंदगी की ,दिल से दुआ , सौभागीवती भाव, शरारत, कुबूल के साथ – साथ नागिन सीरियल का भी हिस्सा रह चुके हैं।

बिस बॉस से कुछ ऐसे फीस वसूल रह है करणवीर बोहरा
बिग बॉस शो से दूसरे ज्यादा फीस वसूलने वाले जिस शख्स का नाम सामने आया है वो है करणवीर बोहरा। वहीं तीसरे नंबर पर ससुराल सिमर का’ की अभिनेत्री दीपिका कक्कड़ का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। साथ ही ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका को शो में रहने के लिए हिना खान से दोगुना ज्यादा फीस दी जा रही हैं। पहले नंबर पर बेहतरीन भजन गायक अनुप जलोटा का नाम बताया जा रहा है।

Exclusive News, TV News और Bhojpuri News in Hindi के लिए देखें HindiRush । देश और दुन‍िया की सभी खबरों की ताजा अपडेट के ल‍िए जुड़िए हमारे FACEBOOK पेज से ।

Story Author: दीपाक्षी शर्मा

सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।

deepakshi.sharma@hindirush.com     +91 9004241611
601, ड्यूरोलाइट हाउस, न्यू लिंक रोड, अंधेरी वेस्ट,मुंबई, महाराष्ट्र, इंडिया- 400053
Tags: ,

Leave a Reply