करणवीर बोहरा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, वीडियो में देखिए एक्टर ने दी ट्रोल करने वालों को ये नसीहत

सफाई वाले वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद करणवीर वोहरा (Karanvir Bohra) को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। इस पर उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को प्रोब्लम है, वह उनके वीडियो न देखे।

टीवी और फिल्म एक्टर करणवीर बोहरा। (फोटोः इंस्टाग्राम)

टीवी के पॉपुलर एक्टर करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra Trolling) हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह एक पब्लिक प्लैस में सफाई करते हुए दिखाई है। इस वीडियो को बनाने के बाद उन्होंने सॉन्ग हमें तुमसे प्यार कितना का बैकग्राउंड यूज करके इसे शेयर किया था। वीडियो में करणवीर एक सफाईकर्मी को हेल्प करने के लिए कहते हैं। इसके बाद उसका वाइफर लेते हैं और फर्श की सफाई करने लगते हैं। जब वह फर्श साफ करते हैं, उनके चेहरे पर खुशी दिखाई देती है, इसके बाद वह वाइफर को सफाईकर्मी को वापिस पकड़ाते हैं और उसके हाथ में कुछ रुपए पकड़ाते हैं।

करणवीर वोहरा इस वीडियो (Karanvir Bohra Video) को शेयर करते हुए लिखते हैं,’एक आम आदमी के लिए मेरा लिए।’ इसके अलावा वह हैशटेग के साथ लिखते हैं, हमें तुमसे प्यार कितना 5 जुलाई को। यानी वह अपनी आने वाली फिल्म हमें तुमसे प्यार कितना की रिलीज डेट बता रहे हैं। खैर, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर आने के बाद करणवीर वोहरा को ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। लोगों ने कहना शुरू कर दिया कि अगर आपको आम आदमी के लिए इतना ही प्यार है तो बिना कैमरे के ये सब काम करों। तो किसी ने कहा कि कर्म वो नहीं जो दिखा कर किया जाए। कर्म वो है जिसकी खबर किसी को ना हो।

यहां देखिए करणवीर बोहरा का सफाई वाला वीडियो-

अगर को अच्छा काम कर रहा है, यहां तक वो लाइक्स और कमेंट्स के लिए भी कर रहा है तो, उन्हें बढ़ावा दीजिए। यहां तक कि अगर आप चाहे तो आप भी कर सकते हैं। आप एकअच्छा मैसेज दे रहे हैं और अच्छे मैसेज फैलना कोई गलत काम नहीं है। अगर आपको प्रोब्लम है, तो अपने तक सीमित रखिए। शांति फैलाए।

यहां देखिए करणवीर बोहरा को ट्रोलर्स को जवाब वाला वीडियो-

इसके बाद करणवीर बोहरा (Karanvir Bohra Films) इसके बाद ट्रोलर्स को एक वीडियो के जरिए करारा जवाब दिया है। इस वीडियो में उन्होंने लोगों को कहा कि वह सकारात्मक चीजों को फैलने से रोक रह हैं। वीडियो में करणवीर बोहरा कह रहे हैं,’जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, मैं उन्हें बता देना चाहता हूं कि, क्या आपने देखा कि वह आदमी कितना खुश था? आप लोगों का प्रोब्लम क्या है? अगर आपको प्रोब्लम है तो मेरा वीडियो मत देखिए। वेरी सिंपल। जिन्हें पसंद है, इसे देखिए, जिन्हें तो यह वीडियो मत देखिए।

करणवीर बोहरा ने कहा KISS सीन देखकर वाइफ ने कहा था- तोहमत है तुम्हारी एक्टिंग पर अगर …

यहां देखिए कबीर सिंह के ट्रोल होने पर क्या बोले करणवीर बोहरा…

रमेश कुमार :जाकिर हुसैन कॉलेज (डीयू) से बीए (हॉनर्स) पॉलिटिकल साइंस में डिग्री लेने के बाद रामजस कॉलेज में दाखिला लिया और डिपार्टमेंट ऑफ पॉलिटकल साइंस में पढ़ाई की। इसके बाद आईआईएमसी दिल्ली।