Dance India Dance 7: करीना कपूर को जज की भूमिका में देख फैंस हुए दीवाने, सोशल मीडिया पर की जमकर तारीफ

डांस इंडिया डांस सीजन 7 का पहला एपिसोड कल दिखाया गया, जिसमें करीना कपूर का अलग ही जलवा देखने को मिला। जज के तौर पर फैंस को करीना कपूर इतनी पसंद आई कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे रिएक्शन देने शुरु कर दिए।

डीआईडी में छाया करीना कपूर खान का जलवा (फोटो साभार -मानव/विरल)

डांस इंडिया डांस सीजन 7 (Dance India Dance 7)  की शानदार शुरुआत कल यानी शनिवार रात को हुई। सीजन के पहले एपिसोड में करीना कपूर (Kareena Kapoor Khan)  का जलवा देखने लायक रहा। एक्ट्रेस की परफॉर्मेंस और जज (Judge) के तौर पर उन्हें देखने के बाद फैंस ने उनकी जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए फैंस ने करीना कपूर को लेकर अपने रिएक्शन शेयर किए।

डीआईडी में करीना कपूर (Dance India Dance 7 Kareena Kapoor Khan) के आने के बाद सोशल मीडिया पर हैशटैग करीना के साथ डीआईडी 7 ट्रेंड करने लगा। इस शो में करीना कपूर की खूबसूरती के साथ उन्हें जज बना देख उनके फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। करीना कपूर के टीवी पर डेब्यू करने को लेकर लोगों ने कई रिएक्शन दिए। जहां कुछ फैंस ने करीना कपूर की खूबसूरत और लुक्स की जमकर तारीफें की। वहीं, कुछ ने करीना कपूर पर गर्व जताया।

यहां देखिए करीना कपूर के एक फैन का रिएक्शन

करीना कपूर ने डीआईडी 7 के ऑपनिंग सेरेमिनी में अपनी फिल्म वीरे द वेडिंग के सॉन्ग तारीफ पर डांस किया। साथ ही उन्होंने शो के बाकी जज कोरियोग्राफर बॉस्को  और रैपर रफ्तार के साथ भी ठुमके लगाए। वहीं,  एक डांस ग्रुप की परफॉर्मेंस देखने के बाद करीना कपूर खुश और हैरान होती नजर आईं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने शो के एपिसोड में  डीआईडी का हिस्सा बनने पर अपनी एक्साइटमेंट और खुशी दोनों जताई। इसके अलावा कुछ डांस परफॉर्मेंस को देखने के बाद वह जोर-जोर से तालियां और चेयर करती हुई दिखाई दी। कुल मिलकर कहे तो करीना कपूर का जो अंदाज डीआईडी के पहले एपिसोड में देखने को मिला वो शायद पहले कभी आपने नहीं देखा होगा।

यहां पर एक बार नजर डालिए फैंस के रिएक्शन पर 

लोगों के दिलों पर कुछ यूं छाई करीना कपूर

Yoga Day: करीना कपूर की तरह स्लिम और परफेक्ट फिगर चाहिए, तो हर रोज करें ये योगासन

यहां देखिए करीना कपूर से जुड़ा हुआ वीडियो…

दीपाक्षी शर्मा :सभी को देश और दुनिया की खबरों के साथ-साथ एंटरटेनमेंट जगत से रुबरु कराने का काम करती हूं। राजनीतिक विज्ञान का ज्ञान लेकर एमए पास किया है। मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा के बाद फिलहाल पत्रकारिता कर रही हूं।